मनोरंजन

कश्मीर फाइल्स’ को बकवास फिल्म बताने पर प्रकाश राज को अनुपम खेर ने कही यह बात

‘The Kashmir Files’: ‘द कश्मीर फाइल्स’ साल 2022 में बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी वहीं इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद की थी. बता दें कि फिल्म की रिलीज से शुरू हुए विवाद अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में एक समारोह के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘बकवास फिल्म’ बताया था. उनकी इस टिप्पणी से सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई. अब अभिनेता अनुपम खेर ने प्रकाश राज की इस टिप्पणी पर पलटवार किया है.

अनुपम खेर ने दिया जवाब अनुपम खेर ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम भूमिका निभाई थी. उनके काम की खूब तारीफ भी हुई. हाल में फिल्म के बारे में एक्टर प्रकाश राज की आलोचनात्मक टिप्पणियों का अनुपम ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी में विश्वास करते हैं और दूसरे लोग जो चाहें उस पर विश्वास कर सकते हैं.

अनुपम खेर कहते हैं, ‘अपनी अपनी औकात की बात करते हैं लोग. कुछ लोगों को जिंदगीभर झूठ बोलना पड़ता है. कुछ लोग जिंदगीभर सच बोलते हैं. मैं उन लोगों में से हूं जो जिंदगीभर सच बोलकर जिए हैं. जिसको झूठ बोलकर जीना है उसकी अपनी मर्जी.’ इस जवाब को देते हुए प्रकाश राज का नाम अनुपम खेर ने नहीं लिया. लेकिन माना जा रहा है कि एक्टर का इशारा उन्हीं की तरफ था.

प्रकाश राज ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर किया कमेंट

प्रकाश राज ने केरल फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कमेंट किया था. साथ ही उन्होंने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के झूठे दावे का भी मजाक उड़ाया था कि फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया. प्रकाश राज ने कहा था, ‘द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है. लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है. बेशर्म. अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने भी उन पर थूका, लेकिन वे अब भी बेशर्म हैं. इस फिल्म का निर्देशक अभी भी कह रहा है, मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है? उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा.’

ये भी पढ़ें-Kartik Aaryan का कटा चालान, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा- ‘शहजादा’ भी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां नहीं उड़ा सकते

यह पहली बार नहीं था जब प्रकाश राज ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर अपने विचार रखे हों. इससे पहले भी वो सोशल मीडिया के जरिए कई बार अपने विचार शेयर कर चुके हैं. प्रकाश राज और विवेक अग्निहोत्री के बीच ट्विटर पर इसको लेकर जुबानी जंग भी हो चुकी है. मार्च 2022 में आई ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने काम किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago