Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच Anushka Sharma ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, लिखा- ‘अगर आपके मैसेज…

Anushka Sharma Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है. इस खबर को लेकर तरह-तरह की बातें भी होने लगी है. बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली बेटी वामिका है, लेकिन अब 2 साल बाद उन्हें मेटरनिटी हॉस्पिटल के सामने सपोर्ट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल रही है. इन सभी के बीच में क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस Anushka Sharma ने लोगों से रिक्वेस्ट की है. दरअसल आईसीसी वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इंडिया और ऑस्ट्रेलियाका रविवार को चेन्नई में मैच होने वाला है. इसके वजह से विराट ने इस मजेदार अंदाज में पोस्ट शेयर किया है.

विराट ने शेयर किया पोस्ट

विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा-जैसे-जैसे हम विश्व कप के करीब आ रहे हैं, मैं अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट के लिए बिल्कुल भी रिक्वेस्ट न करें. प्लीज अपने घर से आनंद लें.

वहां विराट के इस पोस्ट के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट के पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- मैं इसमें बस ये जोड़ना चाहूंगी. अगर आपके मैसेज का जवाब ना मिले तो प्लीज मुझसे मदद के लिए रिक्वेस्ट मत कीजिएगा. समझने के लिए शुक्रिया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक विराट और अनुष्का पिछली बार की तरह ही इस बार भी कुछ समय बाद ऑफिशियिली ये खबर फैंस को देंगे.

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय के बाद एक्टिंग में वापसी करने वाली हैं. अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital