Bharat Express DD Free Dish

आर्यन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में रखा कदम, सीरीज से नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर कर रहे है ट्रेंड

बॉलिवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है. लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने अपने पिता की तरह ये कदम एक्टिंग में नहीं रखा.

बॉलिवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है. लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने अपने पिता की तरह ये कदम एक्टिंग में नहीं रखा. आर्यन ने बतौर डायरेक्टर बॉलिबुड में डैब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक वेबसीरीज को डायरेक्ट किया है जो नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड


आर्यन खान ने बॉलिवुड में अपना ऑफिशियल डेब्यू कर लिया है. आर्यन ने डेब्यू बतौर एक्टर न करके बतौर डायरेक्टर किया है. उन्होंने एक वेबसीरीज डायरेक्ट किया है, जो नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई और खास बात ये है कि बस कुछ ही दिनों में ये सीरीज नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी. इस सीरीज को और उनके डायरेक्शन को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है, साथ ही क्रिटिक्स भी इसकी तारीफ कर रहे है. इस सीरीज का मोशन पोस्टर न्यूयॉर्क के आइकॉनिक टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी प्रदर्शित हुआ है. शाहरुख खान और गौरी खान ने इस पल को सोशल मीडिया पर बड़े गर्व के साथ शेयर किया है.

सीरीज बॉलीवुड की हकीकतों पर बेसड्

इस सीरीज का नाम ‘The Bads of Bollywood’ है, जिसे शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस किया है. ये सीरीज एक ऐसे आउटसाइडर की कहानी जो बॉलिवुड में कदम रखता है, जो एक बड़ा एक्टर बनने का सपना लेकर चलता है. लेकिन बाद में बॉलीवुड की फेम, ग्लैमर और पावर गेम्स की दुनिया से खुद को बचाने की कोशिश करता है. ये सीरीज केवल यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि आर्यन ने इसमें तीखे सैटायर और ड्रामा को मिलाते हुए बेझिझक इंडस्ट्री की छिपी हुई हकीकतों को बताया है. इस सीरीज में ड्रामा के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन सीन्स भी है.

इस सीरीज की कहानी को और भी रोमांचक बनाती है इसके कैमियो जिसमें बॉलीवुड के दिग्गजों जैसे तीनों खान, करण जौहर, राजकुमार राव, रणबीर कपूर, सहित कई अन्य लोगो ने कैमियो किया, जो कहानी में स्टार पावर को जोड़ता हैं.

सीरीज कास्ट

आपको बतो दें की इस सीरीज को आर्यन ने न केवल डायरेक्ट किया है बल्कि इसकी पूरी कहानी को भी खुद ही लिखा है. इस सीरीज में सभी एक्टर्स ने बखूबी अभिनय किया है. इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जूयाल, अन्या सिंह, मनोज पहवा, मनीष चौधरी, सहेर बम्बा, गौतमी कपूर, राजत बेदी जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को प्रीमियर हो चुका है.

ये भी पढ़ें: गायक जुबिन की कैसे हुई मौत? वजह आई सामने, खुद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया खुलासा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read