Asrani Death: बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सबको हंसाने वाले असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे. 84 साल की उम्र में दिवाली के दिन उनका निधन हो गया.
यह खबर सामने आने के बाद पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है. असरानी का निधन 20 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में हुआ.
पिछले कुछ दिनों से असरानी की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीते पांच दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
निधन की खबर देर से क्यों आई?
सबसे हैरानी की बात यह रही कि असरानी के निधन की खबर काफी देर बाद सामने आई. जब तक मीडिया और उनके चाहने वालों को यह खबर मिली, तब तक उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका था. इस बात ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए आखिर इतनी जल्दी अंतिम संस्कार क्यों किया गया?
यह थी असरानी की अंतिम इच्छा
असल में, यह सब असरानी की अपनी आखिरी इच्छा के मुताबिक ही हुआ. उन्होंने अपने परिवार से पहले ही कह दिया था कि उनके जाने के बाद किसी तरह का बड़ा आयोजन न किया जाए. वो चाहते थे कि उनका अंतिम संस्कार शांति से, सिर्फ परिवार के बीच किया जाए. उनकी पत्नी और परिवार ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उनकी आखिरी इच्छा पूरी की. बताया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में करीब 20 लोग ही मौजूद थे परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त.
ये भी पढ़ें- Asrani Passed Away: दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन, 350 से ज्यादा फिल्मों किया काम, 84 साल की उम्र में अंतिम सांस
दिवाली पर किया था आखिरी पोस्ट
दिलचस्प बात यह है कि निधन से कुछ घंटे पहले ही असरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने अपने फैंस को खुशी और रोशनी से भरी दिवाली की बधाई दी थी. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उनका आखिरी संदेश होगा.
असरानी का करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा. उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया और हर उम्र के दर्शकों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाया. ‘शोले’ में जेलर की भूमिका से लेकर ‘चुपके चुपके’, ‘अभिमान’, ‘जानी भेद’ जैसी फिल्मों तक असरानी ने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


