होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इमरान खान की वाइफ अवंतिका को फिर हुआ प्यार (फोटो)
Avantika Malik: बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान खान (Imran Khan) लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर चल रहे हैं. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इमरान का नाम हमेशा चर्चा में रहता हैं. बता दें कि साल 2011 में इमरान ने अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के साथ शादी की थी. लेकिन कुछ समय बाद इनके रिश्ते में दरार आना शुरू हो गईं. अगर देखा जाए तो इमरान और अवंतिका एक दूसरे के साथ नहीं रहे हैं. इस बीच अब अवंतिका मलिक की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिनमें ये वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं.
दरअसल, इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. अवंतिका मलिक की इस पोस्ट में उनकी और फैमिली की कई तस्वीरें शामिल हैं. इतना ही नहीं इमरान अवंतिका की बेटी भी इन फोटो में नजर आ रही हैं. लेकिन इस पोस्ट में अवंतिका मलिक एक शख्स के साथ भी दिखाई दे रही हैं. जिसमें वह उस मिस्ट्री मैन के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं. इस तस्वीर के अलावा एक अन्य फोटो में भी अवंतिका मलिक और वह शख्स साथ नजर आ रहा है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि शायद अवंतिका मलिक को दोबारा से प्यार हो गया है और वह इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में मौजूद हैं.
इमरान खान की वाइफ अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के साथ इन तस्वीरों में नजर रहे इस शख्स के बारे में जानने के लिए हर कोई काफी एक्साइटेड नजर रहा है. बताया जा रहा है कि अवंतिका के साथ दिखने वाले इस शख्स का नाम साहिब सिंह लांबा है. खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि साहिब सिंह एक एक्टर हैं, जो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मालूम हो कि इमरान खान से सेपरेशन को लेकर अंवतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हिंट दिया था.
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…