खेल

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर! सामने आई बड़ी वजह

Jasprit Bumrah, IND vs SL: फिटनेस के आधार पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अंतराष्ट्रीय वापसी में देरी होगी. बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से गुवाहाटी में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब खबर आ रही है कि वो प्लेइंग-11 में शामिल नहीं होंगे. पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के बाद बुमराह को बार-बार होने वाली चोट के कारण T20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था.

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारत को झटका

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को धार मिलने में अभी और समय लग सकता है. बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैदान पर वापसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. बुमराह फिटनेस की वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा है कि बुमराह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं जो पहले वनडे के आयोजन स्थल गुवाहाटी पहुंचे हैं.

बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर अकेले मुकाबला जितवा सकते हैं. कई बार उन्होंने ऐसा किया भी है. लेकिन उनकी कमी टीम इंडिया पर लगातार भारी पड़ रही है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका टीम में शामिल होना एक राहत की खबर थी. मगर एक बार फिर टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कब और कहां खेली जाएगी ODI सीरीज, जानें पूरी डिटेल

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या (VC), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका की वनडे टीम: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, एशेन बंडारा, नुवानिडु फर्नांडो, दासुन शनाका (C), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा , दिलशान मदुशंका, दुनिथ वेल्लालेज, लाहिरू कुमारा, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन

कब और कहां खेली जाएगी ODI सीरीज?

-10 जनवरी – पहला वनडे, गुवाहाटी
-12 जनवरी – दूसरा वनडे, कोलकाता
-15 जनवरी – तीसरा वनडे, तिरुवनंतपुरम

तीनों वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे. लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

31 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago