मनोरंजन

Ayodhya Ram Mandir: डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा राम मंदिर के 500 सालों का संघर्ष, प्रियदर्शन को इस तरह मिला आइडिया

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही राम मंदिर की चर्चा विश्व पटल पर छाई हुई है. लम्बे इंतजार के बाद रामलला अपने गर्भगृह में इसी साल 22 जनवरी को विराजमान हुए थे. सालों तक उनको टाट में ही बिताना पड़ा था. 500 साल के लम्बे इंतजार के बाद राम भक्तों को भी अपने रामलला के दर्शन अब भव्य मंदिर में हो रहे हैं. तो वहीं राम मंदिर से जुड़े इतिहास को लेकर न केवल पर्यटक बल्कि फिल्म निर्देशक भी प्रभावित हैं. यही वजह है कि प्रियदर्शन राम मंदिर के 500 सालों के इतिहास को लेकर डॉक्यू-सीरीज बना रहे हैं और इसको लेकर वह भी चर्चा में बने हुए हैं.

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर के हुए उद्घाटन में न केवल देश के तमाम बड़े दिग्गज पहुंचे थे बल्कि तमाम विदेशी अतिथियों ने भी हिस्सा लिया था. पीएम मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की थी. तो वहीं मंदिर के इतिहास से प्रभावित होकर साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं. उनका कहना है कि डॉक्यू-सीरीज बनाना फिल्म निर्माण से अधिक मुश्किल काम है. इस सीरीज के लिए उन्होंने 60 दिन तक शूटिंग की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसमें राम मंदिर के इतिहास से जुड़ी हर एक बात दिखाई जाएगी.

ताकि नई पीढ़ी को सबकुछ मालूम हो सके. उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट का प्रसारण भागीदार दूरदर्शन है. आगे वह बोले कि ”मंदिर की देखरेख करने वाले लोगों ने मुझे इसे निर्देशित करने के लिए आमंत्रित किया था. मुझे स्क्रिप्ट बहुत दिलचस्प लगी. इसी के बाद मैने डाक्यूमेंट्री बनाने की ठानी. इसमें दर्शकों को 500 सालों का इतिहास और भगवान राम की जन्मभूमि पर वापसी को लेकर जो संघर्ष किया गया है उसको दिखाया जाएगा.”

ये भी पढ़ें-Jhansi News: अंधविश्वास ने ली बच्ची की जान, विकृत पैदा होने पर गांव वालों ने देवी मान शुरू कर दी पूजा, लुटाए रुपए, नहीं ले गए डॉक्टर के पास

नहीं छुआ गया है संवेदनशील चीजों को

प्रियदर्शन ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री को बनाना फिल्म बनाने से भी अधिक कठिन काम रहा है. इसमें किसी भी संवेदनशील हिस्सों को नहीं छुआ गया है. वह बोले कि नवंबर 2023 से इस डॉक्यूमेंट्री के लिए 60 दिन तक शूटिंग की गई है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साक्षात्कार को भी शामिल किया गया है तो वहीं इस डॉक्यू सीरीज में कुछ नाटकीय सीन भी शूट किए गए हैं. उन्होंने कहा कि इसको शूट करना सबसे बड़ी चुनौती थी क्योंकि इसमें हमें इतिहास भी बताना था. उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति जवाहरलाल नेहरू और कलेक्टर केके नायर जैसे दिखने वाले लोगों को ढूंढना भी बहुत ही चुनौती भरा रहा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

2 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

2 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

3 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

4 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

4 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

4 hours ago