Bharat Express DD Free Dish

Salman Khan के घर हुआ बप्पा का आगमन, परिवार वालो के साथ आरती कर मनाई Ganesh Chaturthi, शेयर किया वीडियो

हर साल की तरह इस बार भी Salman Khan के घर गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की पहली झलक आते ही फैन्स के बीच खूब चर्चा होने लगी.

Ganesh Chaturthi, Salman Khan, Bollywood

Ganesh Chaturthi का त्योहार आते ही पूरे देश में रौनक दिखाई देती है. आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड सितारे भी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं. हर साल की तरह इस बार भी Salman Khan के घर गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की पहली झलक आते ही फैन्स के बीच खूब चर्चा होने लगी.

पूरे खान परिवार ने मिलकर की आरती

सलमान खान ने बीती रात गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में उनके माता-पिता सलीम खान और सलमा खान सबसे पहले बप्पा की आरती करते दिखे.

इसके बाद सलमान खान और फिर एक-एक करके बाकी परिवार के सदस्य भी आरती में शामिल हुए. इस मौके पर अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी अपने बच्चों के साथ मौजूद रहे. पूरा माहौल बेहद खुशनुमा और श्रद्धा से भरा हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फैन्स बोले– “भाईजान सच्चे इंसपिरेशन”

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैन्स ने सलमान खान और उनके परिवार की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “भाई हर धर्म का सम्मान करते हैं, इसलिए लोग इन्हें इतना चाहते हैं.”

वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “इसीलिए मैं इन्हें अपना आइडल मानता हूं.” कुछ फैन्स ने उन्हें “बॉस” कहकर पुकारा तो कई लोगों ने सिर्फ “भाईजान को प्यार” लिखकर अपना प्यार जताया.

ये भी पढ़ें- साउथ एक्टर Thalapathy Vijay की बढ़ी मुश्किलें, TVK की रैली में शख्स को रैंप से नीचे फेंकने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

अगली फिल्म में आर्मी ऑफिसर बनेंगे सलमान

काम की बात करें तो सलमान खान पिछली बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब वह अपनी अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तैयारी कर रहे हैं.

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 में भारत-चीन के बीच हुई गलवान घाटी की सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें सलमान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाते दिखेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read