मनोरंजन

Bheed Box Office Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘भीड़’, सिर्फ इतनी हुई कमाई

Bheed Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई ‘भीड़’ में कोरोना काल के उस दृश्य को बयां किया गया है, जिसमें लोग न सिर्फ बीमारी के दर्द से बल्कि रोजी-रोटी खोने के दर्द से भी गुजर रहे थे. लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के पलायन पर बनी ‘भीड़’ से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वाकई कमाल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ओपनिंग डे तो खराब रहा ही, दूसरे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं हुई.

दूसरे दिन भीड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘भीड़’ का ओपनिंग डे बेहद निराशाजनक रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 29 लाख रुपये कमाए. उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड पर कमाल दिखा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Bheed Box Office Collection Day 2) भी अच्छा नहीं रहा. सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को महज 65 लाख रुपये की कमाई की है.

भीड़ की स्टार कास्ट

फिल्म की कास्टिंग अच्छी की गई थी. राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, संजय मिश्रा, कृतिका कामरा प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें- UP Police: बीच सड़क दरोगा ने ठेलेवाले को जड़ा थप्पड़, वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज- यही है ईज ऑफ डूइंग बिजनेस?

भीड़ कहानी

‘भीड़’ की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है. साल 2020 में कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. हर दिन सैकड़ों लोग अपनों को खो रहे थे. भारत में भी इस महामारी ने सभी को हिलाकर रख दिया है. मामले इतने बढ़ गए कि लोग अपने घरों में कैद हो गए. जब लॉकडाउन हुआ तो मजदूरों को परेशानी हुई, उनकी रोजी-रोटी छिन गई. इसलिए लॉकडाउन में मजदूर अपने घरों के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा.

Dimple Yadav

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago