देश

Delhi Rain: फरवरी की तपिश के बाद मार्च में बारिश ने मौसम सुहाना किया, जानें आगे मौसम कैसा रहेगा

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से मौसम ने ऐसी करवट ली है कि महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. अभी कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन, 30 मार्च को एक बार फिर झमाझम बारिश होने की संभावना है. यानी मौसम धूप-छांव, सर्दी-गर्मी की चाल चलता रहेगा. 30 मार्च के बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे गिर सकता है. रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके बाद 27 से 29 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा. इसके बाद 30 मार्च से एक बार फिर बारिश लौटेगी. रात में बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा. इसके बाद 31 मार्च को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है.

आगे मौसम का मिजाज कैसा रहेगा

स्काईमेट के मुताबिक, वेदर सिस्टम अब गायब हो रहे हैं. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र घट रहा है. ट्रफ पहाड़ी राज्यों के ऊपर से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. अब शुष्क मौसम ने वापसी कर ली है. हवा की दिशा पूर्व से पश्चिम या उत्तर पश्चिम में बदल जाएगी. तापमान बढ़ना शुरू हो गया होगा. 31 मार्च से दिल्ली में एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो सकती है. उस दौरान भी बारिश का सिलसिला तीन से चार दिनों तक जारी रह सकता है. इसलिए, शुष्क और थोड़ा गर्म मौसम लंबे समय तक नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वयं प्रकाश गोस्वामी की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, विभिन्न दलों के नेताओं ने किया याद

बारिश से साफ हुई हवा

बारिश के बाद एक बार फिर हवा साफ हो गई है. राजधानी का औसत एक्यूआई 100 से भी कम है. दो साल बाद मार्च में लोगों को संतोषजनक स्तर की हवा में सांस लेने का मौका मिला है. शनिवार को एक्यूआई महज 78 था. दिल्ली में कुछ जगहों पर एक्यूआई 50 ​​से कम यानी इंडेक्स में सबसे साफ स्तर पर रहा. वहीं, एनसीआर में भी एक्यूआई 100 से नीचे रहा. फरीदाबाद, गाजियाबाद में सबसे कम शनिवार को 64 रही. अभी कुछ दिन बारिश नहीं होगी. तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद 30 मार्च को एक बार फिर बारिश लौटेगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

39 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago