Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bhojpuri: भोजपुरी गाने ‘लिट्टी चोखा हमार’ ने राजस्थान के ‘बाटी-चूरमा’ को किया चैलेंज, माही श्रीवास्तव के बोल्ड अंदाज ने भी मचाया बवाल

Bhojpuri:सिंगर नेहा राज और राकेश तिवारी का एक नया भोजपुरी गाना लिट्टी चोखा हमार रिलीज हुआ है. इस गीत ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक धमाल मचा दिया है.

Bhojpuri New Song Litti Chokha Hamar

भोजपुरी गाना लिट्टी चोखा हमार

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब बदलाव देखने को मिल रहा है. आजकल भोजपुरी में ऐसे गाने बनाये जा रहे हैं. जो बॉलीवुड के गाने को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. दरअसल, सिंगर नेहा राज और राकेश तिवारी का एक नया भोजपुरी गाना लिट्टी चोखा हमार (New Song Litti Chokha Hamar) रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है. इस गाने को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं. इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने जारी किया है.

ये भी पढ़ें- जालीदार ड्रेस में Malaika Arora ने ढाया कहर, एक्ट्रेस का हॉट अंदाज देख फैंस बोले- अरबाज खान रोता होगा अब

अप्रतिम त्रिपाठी ने कुछ हट कर तैयार किया म्यूजिक

गाने में भोजपुरी फिल्म जगत की बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (नजर आ रही हैं. गाने में राजस्थान की खूबसूरती तो यूपी बिहार के खाने की बात की गई है. इस गाने को राजस्थान के कलाकारों के साथ वहीं पर शूट किया गया है. इसका म्यूजिक अप्रतिम त्रिपाठी ने कुछ अलग ही तरीके से तैयार किया है. गाने को बेहद ही खास तरीके से दर्शकों के समक्ष पेश किया गया है. गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वहीं इसका मिक्स मास्टर अजय सिंह AJ, एडिटर पंकज सॉ, डीआई रोहित ने किया है.

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक माही श्रीवास्तव की अदाओं के लोग दीवाने हैं. वो अपनी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. पिछले दिनों अपने नए भोजपुरी सॉन्ग से इन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी है. माही श्रीवास्तव का एक भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है. इस गाने का टाइटल ‘सूती धई के तकियवा’ रखा गया है. इस गाने को नेहा राज ने अपनी आवाज दी है.

‘सूती धई के तकियवा’

माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) के इस गाने ‘सूती धई के तकियवा’ (Suti Dhai Ke Takiyawa) को सिंगर नेहा राज ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. म्यूजिक विकास यादव ने दिया है. गाने को इसके प्रोड्यूस रत्नाकर कुमार किया है.  इस गाने को अब तक 12 हजार से ज्यादा बार देखा और सुना जा चूका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest