होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भोला' के कलेक्शन
Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने रविवार को कमाल कर दिखाया है. रिलीज के चौथे दिन ‘भोला’ की कमाई में 40-50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. इतना ही नहीं दर्शकों की बढ़ती संख्या के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. रविवार को फिल्म ने अब तक का सबसे ज्यादा 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी किया है. तमिल फिल्म ‘कैथी’ के इस रीमेक ने अपने पहले वीकेंड में 41 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
अजय देवगन के निर्देशन में बनी ‘भोला’ ने दिल्ली-एनसीआर में शानदार बिजनेस किया है. हालांकि राजस्थान और बिहार जैसे मास सर्किट अभी भी बहुत अच्छी कमाई नहीं कर रहे हैं, लेकिन ओपनिंग डे की तुलना में इन सर्किट में फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है, जो अच्छी खबर है. महामारी के बाद ‘पठान’ को छोड़कर ऐसी कोई फिल्म नहीं आई है, जिसकी कमाई में पहले वीकेंड में 40-50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई हो. ऐसे में ‘भोला’ की पकड़ मजबूत होने से इनकार नहीं किया जा सकता. बहरहाल, यह देखना भी जरूरी है कि सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर पहले मंडे टेस्ट में फिल्म कैसा बिजनेस करती है.
अजय देवगन ने ‘भोला’ में न केवल दमदार अभिनय किया है, बल्कि इस फिल्म से एक बार फिर अपने निर्देशन कौशल को साबित किया है. फिल्म में अजय के साथ तब्बू को भी ‘भोला’ की जिंदगी बताया जा रहा है और एक बार फिर इस जोड़ी का जादू पर्दे पर शुरू हो गया है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव समेत कई कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है. यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…