होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रतीकात्मक तस्वीर
Corona Virus Cases: एक बार फिर डराने वाले कोरोना वायरस की लोगों को याद आने लगी है. क्योंकि बढ़ते आंकड़े कुछ इसी तरह की गवाही दे रहे हैं. देश में हर दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. 1 अप्रैल के दिन यानी की शनिवार को कोरोना के करीब 4 हजार केस दर्ज किए गए थे. पिछले 6 महीने में इन मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है. अगर बीते दिनों की बात की जाए तो अभी तक इतनी संख्या में मामले सामने नहीं आए हैं. वहीं, पिछले सात दिनों में कोरोना के मामलों में जिस तरह वृद्धि हुई है वह तीसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा है.
भारत में पिछले हफ्ते 26 मार्च से एक अप्रैल तक 18,450 नए मामले दर्ज किए थे, जो इसके पहले सप्ताह के 8,781 के दोगुने से भी ज्यादा है. वहीं अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हफ्ते दोगुनी रफ्तार से हो रहा है. पिछली बार ऐसा तीसरी लहर के दौरान हुआ था जब एक सप्ताह में ही रोजाना के आंकड़े दोगुने बढ़ जा रहे थे. ऐसे में इन आंकड़ों की तुलना तीसरी लहर में आ रहे आंकड़ों लेकर की जा रही है. इसके अलावा अगर कोरोना से होने वाली मौतों की बात की जाए तो इसमें मामूली वृद्धि हुई है. पिछले सप्ताह 36 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई, जबकि उसके पहले ये आंकड़ा 29 था.
अगर पिछले एक सप्ताह की बात जाए तो इसमें सबसे ज्यादा मामले केरल राज्य से सामने आए हैं. केरल में एक सप्ताह में कोरोना के मामलों में तीन गुना ज्यादा उछाल आया है. पहले से 1 हजार 333 की संख्या में थी. अब ये बढ़कर 4 हजार के करीब पहुंच गई है. इसके बाद सबसे तेज रफ्तार गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में है. इनमें से अधिकांश राज्यों में पिछले सप्ताह में उसके पहले के मुकाबले कोरोना मामलों संख्या तीन गुना बढ़ गई है. हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह कोरोना मामले 409 से बढ़कर 1200 पहुंच गए.
महाराष्ट्र में अभी तक दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं. प्रदेश में पिछले हफ्ते साढ़े तीन हजार के करीब मामले सामने आए थे.जो कि पहले से करीब 70 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं गुजरात की बात जाए तो यहां कोरोना के मामले में कमी देखी गई है. हालांकि फिर भी गुजरात सबसे ज्यादा कोरोना के मामले में तीसरे नंबर पर है. लेकिन इसकी वृद्धि दर पहले के सप्ताह के 139 प्रतिशत से घटकर 53 प्रतिशत रह गई है.
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…