मनोरंजन

Bholaa Box Office Collection: ‘भोला’ को मिला दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स, ओपनिंग डे में इतने करोड़ से खोला खाता

Bholaa Box Office Collection Day 1: अजय एक बार फिर से एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ के साथ रामनवमी के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंचे. इस फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी बज था और ‘भोला’ को दर्शकों ने पहले दिन काफी प्यार दिया है. चारो ओर एक्टिंग से लेकर ‘भोला’ बने अजय देवगन के निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है. क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी तारीफ की है, वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘भोला’ को पूरी तरह पैसा वसूल वाली फिल्म करार दिया है. इस बीच फिल्म की ओपनिंग डे कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. तो आइए यहां जानते हैं कि अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ ने पहले दिन कितने करोड़ रुपए टिकट खिड़की पर बटोरे?

भोला ने पहले दिन कितनी कमाई की

अजय देवगन ने ‘भोला’ में न केवल दमदार अभिनय किया है, बल्कि इस फिल्म से एक बार फिर अपने निर्देशन कौशल को साबित किया है. फिल्म में अजय के साथ तब्बू को भी ‘भोला’ की जिंदगी बताया जा रहा है और एक बार फिर इस जोड़ी का जादू पर्दे पर शुरू हो गया है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है.

ये भी पढ़ें- Bholaa Leak: मेकर्स को लगा झटका, अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ हुई ऑनलाइन लीक

वहीं, फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं, जिसके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है. कमाई की बात करें तो सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भोला’ ने रिलीज के पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं. हालांकि यह अजय की पिछली रिलीज ‘दृश्यम 2’ के ओपनिंग कलेक्शन से कम है. दरअसल ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये बटोरे. मेकर्स वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और उछाल की उम्मीद कर रहे हैं.

भोला की स्टार कास्ट

भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव समेत कई कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है. यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

Dimple Yadav

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

5 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

6 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

6 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

6 hours ago