होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
Parineeti-Raghav: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाली परिणीति चोपड़ा को जैसे ही आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया, इनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उनकी रोका सेरेमनी होने वाली है… परिवार की आपस में बातचीत चल रही है… अगले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा भी राघव से मिलने वाली हैं… और क्या पता. इन सबके बीच अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने अपनी शादी की मुहर लगा दी है. उन्होंने पुष्टि की है कि अभिनेत्री अब अपने जीवन में घर बसाने जा रही है. वह अपना घर बसाने जा रही है.
गायक और अभिनेता हार्डी संधू ने कहा कि परिणीति चोपड़ा आखिरकार जिंदगी में सेटल हो रही हैं. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार यह हो रहा है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं राघव और परिणीति को हार्दिक बधाई देता हूं. उनके मिलन को ढेर सारा प्यार, खुशी और समर्थन मिले. मेरी शुभकामनाएं!!!’
शादी की अफवाहों के बीच परिणीति और राघव को दिल्ली एयरपोर्ट स्पॉट किए गए. पपराजी और पत्रकारों को नजरअंदाज करते हुए परिणीति तेज रफ्तार कार में सवार हो गईं. उनके साथ राघव भी थे और वो भी हड़बड़ी में कार में बैठे नजर आए. उनकी डेटिंग की अटकलों का दौर तब शुरू हुआ जब दोनों को एक साथ डिनर पर और फिर अगले दिन लंच पर देखा गया.
FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…
राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…
प्रयागराज में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा के दौरान भीड़ में फँसी एक एम्बुलेंस…