मनोरंजन

Bholaa Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकाम रही अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन ही घट गई फिल्म की कमाई

Bholaa Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ रामनवमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई. फिल्म ने अपने ओपनिंग तो अच्छी की लेकिन ‘भोला’ को रिलीज के दूसरे दिन ही तगड़ा झटका लगा है. दरअसल शुक्रवार को ‘भोला’ को सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक फुटफॉल नहीं मिला और इसकी कमाई की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है. तो आइए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

भोला ने दूसरे दिन कितना कमाया

अजय देवगन की आखिरी रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया है. हालांकि, अजय की हालिया रिलीज फिल्म ‘भोला’ ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे रही. इतना ही नहीं, अजय की सभी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में भी यह फिल्म सबसे निचले पायदान पर है.

वहीं, ‘भोला’ की रिलीज के दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं, जिसके मुताबिक शुक्रवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भोला’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 7 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 18.20 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें- ये लोग सांप से भी ज्यादा खतरनाक- Priyanka Chopra के बाद अब शेखर सुमन ने खोली बॉलीवुड की पोल

भोला के लिए बड़ी चुनौती ‘भोला’ की कमाई के ये आंकड़े वाकई हैरान करने वाले हैं क्योंकि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज था और कहा जा रहा था कि यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित होगी. हालांकि 125 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की दो दिन की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक हैं. ऐसे में फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना एक बड़ी चुनौती है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और शुक्रवार को फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है.

भोला की स्टार कास्ट

भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव समेत कई कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है. यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago