होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पटना में लगे मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर (फोटो ट्विटर)
Bihar Poster: 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूण बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष एड़ी चोटी का जोर लगाने में हुआ है. इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को अनपढ़ बताया था. इसके साथ ही कई राज्यों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगवाए थे. वहीं अब दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के बाद शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे वाले पोस्टर लगाए गए हैं.
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाले ऐसे पोस्टर मिले हैं. हालांकि, पटना जिला प्रशासन को इस बात का अंदाजा नहीं है कि इस कृत्य के पीछे कौन है.
सूत्रों ने बताया है कि गुरुवार की रात गांधी मैदान की दीवार पर ऐसे पोस्टर लगाए गए. स्थानीय रेहड़ी-पटरी वालों ने दावा किया कि वह रात 11 बजे तक वहीं रुके रहे. हर दिन और उस समय तक पोस्टर नहीं लगे थे. ऐसा माना जाता है कि पोस्टर आधी रात से 3 बजे के बीच लगाए गए थे. बता दें कि इससे पहले दिल्ली, गुजरात और हरियाणा की पुलिस पहले ही पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. पटना के मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सूत्रों ने कहा है कि पटना पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इस बारे में कुछ सुराग मिल सके कि कौन जिम्मेदार था.
वहीं बीते दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री मांगने पर गुजरात हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने मुख्य सूचना आयोग (CEC) के आदेश को भी रद्द कर दिया है, जिसमें यूनिवर्सिटी और पीएमओ से डिग्री प्रस्तुत करने का आदेश दिया था.
इससे पहले राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाये थे जिसमें लिखा था कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’, इन पोस्टरों दिल्ली में खंभो, दीवारों और पेड़, इत्यादी जगहों पर लगाया गया था. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएम मोदी को हटाने की मांग करने वाले हजारों पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की थी.
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…