Bharat Express DD Free Dish

भूत बंगला रिव्यू: अक्षय कुमार की टाइमिंग और राजपाल‑परेश की जोड़ी ने मचाई धूम

Bhoot Bangla Movie Review: अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की हॉरर‑कॉमेडी फिल्म भूत बंगला रिलीज हो गई है. पेड‑प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है.

Bhoot Bangla Movie Review: अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कल देर रात इसका पेड-प्रीव्यू रखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. दर्शकों ने फिल्म को बेहद पसंद किया और कई लोग इसे हेराफेरी से तुलना कर रहे हैं.

कॉमिक टाइमिंग और जोड़ी का कमाल

फैंस अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग के दीवाने हो गए हैं. वहीं राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी ने मनोरंजन को और मजेदार बना दिया. दर्शकों का कहना है कि फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांच का अनोखा मिश्रण है. भूतिया हवेली का माहौल और लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखते हैं.

कहानी का दूसरा हिस्सा

फिल्म का पहला भाग हल्के-फुल्के मजाक और मस्ती से भरा है, जबकि दूसरा भाग थोड़ा गंभीर मोड़ लेता है. यहां डर और सस्पेंस का माहौल बनता है, जिससे दर्शकों को गहराई और रोमांच दोनों का अनुभव होता है.

तब्बू और वामिका की मौजूदगी

कुछ दर्शकों ने तब्बू के स्क्रीन टाइम को कम बताया और कहा कि उनकी मौजूदगी को और बढ़ाया जा सकता था. वहीं अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया. दोनों के रोमांस वाले सीन खासतौर पर दर्शकों को पसंद आए.

सोशल मीडिया पर तारीफ

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सकारात्मऊ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. दर्शकों का कहना है कि *भूत बंगला* एक ऐसी फिल्म है जो हंसी और डर दोनों का मजा देती है और एक पल के लिए भी बोर नहीं करती.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read