Bigg Boss 19 के घर में इस बार Tanya Mittal ने अपने एंट्री से ही सबका ध्यान खींच लिया है. पहले ही दिन से वह घर की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनती जा रही हैं और हालिया एपिसोड में तो उनका एक सपना सच हो गया. घर के बाकी सदस्य शहबाज, अमाल मलिक और जीशान कादरी समेत उनके चारों तरफ नजर आए, जैसे सब तान्या की सेवा में जुट गए हों (Tanya Mittal Maharani).
शहबाज उनके लिए खाना परोसते नजर आए, अमाल मलिक ने अपने हाथों से खाना खिलाया और पानी भी जीशान कादरी ने दिया. इस तरह तान्या का “महारानी बनने” का सपना घर में पूरा हो गया.
शो में नए ट्विस्ट और ड्रामा
बिग बॉस 19 में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में नेहल चुडासमा को घर से बाहर किया गया था, लेकिन उन्हें सीक्रेट हाउस भेजा गया, जहां से वह बाकी कंटेस्टेंट्स पर नजर बनाए हुए हैं. तान्या के घर में आते ही माहौल बदल गया और अब वह घर की असली महारानी बन चुकी हैं. फैंस भी उनके अंदाज और साड़ी स्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं.
Tany Mittal ko mili ROYAL 👸 Treatment #BiggBoss19 pic.twitter.com/xa4A7RsxKJ
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 23, 2025
तान्या का अलग अंदाज
लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तान्या का तो अलग ही शो चल रहा है. पीली साड़ी में वह लाल दीवार के पास और काली साड़ी में व्हाइट दीवार के पास बैठती हैं. तान्या मुस्कुराकर उनकी बातों को इग्नोर करती हैं, लेकिन यही अंदाज उनके फैंस को बेहद भा रहा है.
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘दादासाहब फाल्के’ अवॉर्ड मिलने पर मोहनलाल को दी बधाई, बताया- ‘कंप्लीट एक्टर’
अमाल-तान्या फैंस की पसंदीदा जोड़ी
तान्या और अमाल की जोड़ी घर में काफी लोकप्रिय हो गई है. पहले दिन से ही तान्या घर में महारानी की तरह अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन कर रही हैं. हाल ही में नीलम भी उनकी बातों से थोड़ी तंग हुईं और कहा, “तुम मुझसे दोस्ती क्यों नहीं तोड़ लेती.” बावजूद इसके दोनों की दोस्ती घर में मिसाल बन चुकी है.
Also Follow Bharat Express on X
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


