Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए 3 कंटेस्टेंट, विक्की जैन ने दिया मन्नारा चोपड़ा को धोखा, रो पड़ी एक्ट्रेस

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ नए सीज़न में कंटेस्टेंट्स में अलग जोश है. वहीं, अब पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो चुकी है और तीन कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन जोन में आ चुके हैं. बिग बॉस ने घरवालों को तीन हिस्सों- दिल, दिमाग और दम में बांट दिया.

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ नए सीज़न में कंटेस्टेंट्स में अलग जोश है. वहीं, अब पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो चुकी है और तीन कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन जोन में आ चुके हैं. बिग बॉस ने घरवालों को तीन हिस्सों- दिल, दिमाग और दम में बांट दिया. बिग बॉस ने हर टीम से एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा जिन्हें गलत टीम में चुन लिया गया है. ‘दिल’ टीम के ज्यादातर सदस्यों ने मन्नारा चोपड़ा का नाम लिया. दिमाग से आधे सदस्यों ने अभिषे कुमार का नाम लिया और मिसफिट बताया. वहीं, दम वाली टीम ने नावेद सोल को नॉमिनेट किया.

बिग बॉस 17 के हाल ही में कुछ प्रोमो सामने आए थे। इनमें कुछ वीडियो नॉमिनेशन के भी थे, जिनमें मनारा चोपड़ा नॉमिनेट होते हुए नजर आई थीं। अब उनके साथ दो और कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन की लिस्ट में शामिल हो गए है.

नॉमिनेट करने की बताई ये वजह

दम टीम ने नावेद सोल को नॉमिनेट करते हुए बताया कि वह खोया-खोया रहता है और घर के कामों में हिस्सा नहीं लेता है. जैसे ही टास्क पूरा हुआ है, बिग बॉस ने मन्नारा चोपड़ा, नावेद सोल और अभिषेक कुमार को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया. यह तीनों इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट्स हैं जो नॉमिनेट हुए हैं.

बिग बॉस के अनाउंसमेंट के बाद नावेद सोल रोल पड़े. उन्होंने घरवालों को बताया कि वह कई चुनौतिया का सामना कर रहा है फिर भी उन लोगों के बीच घुलने-मिलने की कोशिश कर रहा है. मन्नारा चोपड़ा ने विक्की जैन पर दिल तोड़ने और धोखा देने का आरोप लगाया. इसके बाद मन्नारा जब सनी आर्य यानी तहलका भाई से अपनी फीलिंग शेयर कर रही थीं, तब वह रो पड़ीं.

मन्नारा चोपड़ा को मिला विक्की जैन से धोखा

मन्नारा चोपड़ा ने कहा, “उन्हें लग रहा था कि ईशा मालवीय मुझे नॉमिनेट करेगी, लेकिन नहीं विक्की जैन ने किया.” मन्नारा विक्की के नॉमिनेट करने से बहुत दुखी थीं. बिग बॉस ने जैसे ही नॉमिनेशन रिलज्ट घोषित किया, वैसे ही एक्स (ट्विटर) पर बिग बॉस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कौन एविक्ट होने वाला है.

जानें इस बार कौन जाएगा बाहर

एक यूजर ने लिखा, “नावेद सोल बाहर होंगे.” दूसरने लिखा,”मुझे नहीं लगता कि इस हफ्ते कोई इविक्शन होगा. एक और यूजर ने लिखा,”मन्नारा चोपड़ा को बाहर होना चाहिए वैसे भी आज के एपिसो में बस रोते टाइम दिखी है.” एक अन्य यूजर ने लिखा,”नावेद जा रहा है लेकिन जाना अभिषेक को चाहिए… किचना इरिटेटिंग है.” खैर, इस नॉमिनेशन का रिजल्ट इस वीकेंड का वार एपिसोड में पता चलेगा. देखना है कि बिग बॉस के 17वें सीजन का पहला एविक्शन किसका होता है?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital