Bharat Express DD Free Dish

फूटकर रोए सलमान! Big Boss में अचानक उठी धर्मेंद्र की बात, सनी–बॉबी को ‘भाई’ ने बताई दिल की बात

Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस 19 फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर सलमान खान भावुक हो गए. इसके बाद वह फूटकर रो पड़े. उन्होंने सनी–बॉबी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात.

Bigg Boss 19 Finale Salman Khan emotional while remembering Dharmendra Know What He Said To Sunny Bobby

Bigg Boss 19 Finale: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को न सिर्फ रोमांच से भरा रहा, बल्कि भावनाओं से भी ओतप्रोत हो गया. मंच पर पूरे समय ऊर्जा और एंटरटेनमेंट लेकर आने वाले सलमान खान अचानक उस वक्त भावुक हो गए, जब स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पुराने वीडियो चलाए गए. धर्मेंद्र के जाने की याद में सलमान अपने आँसू रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े. सलमान ने भारी आवाज़ में कहा कि

‘धरम जी का निधन 24 नवंबर को हुआ…जब मेरे पिता का जन्मदिन आता है और अब 8 दिसंबर को मेरी मां का जन्मदिन है. ये समय मेरे लिए बहुत मुश्किल है.’

सनी और बॉबी को कही दिल की बात

इतना कहने के बाद सलमान कुछ देर के लिए चुप हो गए, लेकिन उनकी आंखें नम ही रहीं. उन्होंने आगे कहा कि सनी देओल और बॉबी देओल ने बेहद गरिमा और सम्मान के साथ धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया, और यह बात उन्हें बेहद छू गई.

Big Boss में गर्मजोशी से आते थे धर्मेंद्र

फिनाले के दौरान सलमान ने याद किया कि किस तरह धर्मेंद्र हमेशा बिग बॉस के मंच पर प्यार और गर्मजोशी लेकर आते थे. शो में उनके कई पुराने क्लिप्स दिखाए गए—जिसमें धर्मेंद्र सलमान को प्यार से ‘तीसरा बेटा’ कहते दिखाई देते हैं. एक पुराने एपिसोड में धर्मेंद्र ने कहा था ‘ये (सलमान) मेरा बेटा है. मेरे तीन बेटे हैं, तीनों जज़्बाती और खुद्दार हैं… लेकिन ये मेरे पर गया है क्योंकि ये रंगीन मिज़ाज है.’

धर्मेंद्र ने कई बार कहा था कि सलमान में उन्हें अपने 70–80 के दशक की झलक दिखाई देती है. वहीं सलमान भी कई दफा सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं. ‘मैंने हमेशा धरम जी को फॉलो किया है. उनकी मासूमियत, उनका व्यक्तित्व. वो जैसा इंसान हैं, वैसा बनना मुश्किल है.’

इंडस्ट्री में रिश्ते की चर्चा

सलमान और धर्मेंद्र के रिश्ते को लेकर इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा रही है. दोनों सिर्फ एक-दूसरे का सम्मान ही नहीं करते थे बल्कि परिवार की तरह जुड़े हुए थे. धर्मेंद्र के बेटे सनी और बॉबी देओल भी सलमान को बेहद मानते हैं. बॉबी ने एक इंटरव्यू में कहा था. जब मेरा करियर ठहर गया था, तब सलमान ने मेरा हाथ पकड़ा. रेस 3 में मौका देकर उन्होंने मुझे दोबारा खड़ा किया.

ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी बेअसर, Bigg Boss में पवन सिंह ने मचाया धमाल; देखें वीडियो

बिग बॉस 19 फिनाले का सबसे भावुक पल वही था, जब करोड़ों दर्शकों ने सलमान खान को एक मित्र, एक बेटे और एक इंसान के रूप में धर्मेंद्र को याद करते हुए रोते देखा. यह पल हर किसी के दिल को छू गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read