Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में डूबीं 8 कश्तियां, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में जबरदस्त टकराव, घरवालों के बीच छिड़ी तीखी बहस

बिग बॉस 19 के नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. अशनूर कौर और फरहाना भट्ट की बहस के साथ 8 कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए.

Bigg Boss 19 Nominations

Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार दर्शकों को नए ट्विस्ट दे रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के बीच नॉमिनेशन टास्क दिखाया जाएगा. मेकर्स ने जो नया प्रोमो रिलीज किया है उसमें घर का गार्डन एरिया समंदर में बदलता नजर आ रहा है. इस दौरान अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच लड़ाई भी देखने को मिली. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं नॉमिनेशन टास्क में क्या कुछ नया होने वाला है?

कश्ती डुबोने का खेल

इस टास्क में हर सदस्य के नाम की एक कश्ती रखी गई है. घरवालों को जिस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना है, उसकी कश्ती पर मिसाइल लगानी होगी. जैसे ही किसी कश्ती पर तीन मिसाइलें लग जाएंगी, वह डूब जाएगी और उस कंटेस्टेंट का नाम नॉमिनेटेड लिस्ट में शामिल हो जाएगा.

अशनूर और फरहाना में जबरदस्त बहस

टास्क के दौरान अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच तगड़ा झगड़ा देखने को मिला. अशनूर ने फरहाना को इनसिक्योर कहा तो फरहाना भड़क गईं। उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि उनसे वह कभी इनसिक्योर हो ही नहीं सकतीं. इसी बीच अभिषेक बजाज और नीलम गिरी भी भिड़ते दिखे. अभिषेक ने नीलम को ‘रट्टू’ तक कह दिया.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर आया ‘OG’ का तूफान, सिर्फ 4 दिनों में ही तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, जानें कितनी की कमाई

कौन-कौन कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट?

आज यानी 30 सितंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं. इस हफ्ते कुल 8 लोग घर से बाहर होने की रेस में शामिल हैं. इनमें नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी शामिल हैं. नॉमिनेशन टास्क के चलते घर में माहौल और भी गर्म हो गया है. झगड़े और आरोप-प्रत्यारोप के साथ बिग बॉस का यह सीजन दर्शकों के लिए और ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read