Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19: ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन, साइंटिस्ट टास्क में शहबाज को दी मात!

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में इस हफ्ते बड़ा ट्विस्ट आया है. नॉमिनेशन के झटके के बीच घर को मिला नया कप्तान. उन्होंने साइंटिस्ट टास्क में शहबाज को पछाड़ते हुए कैप्टेंसी अपने नाम कर ली.

Bigg Boss 19, Salman Khan, Entertainment

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते फिर से धमाल मच गया है. हर दिन की तरह इस बार भी घर के अंदर जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला.

नेहल चुडासमा और बसीर अली के शॉकिंग एविक्शन के बाद अब घर में नॉमिनेशन का झटका लगा है जहां अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी पूरा घर नॉमिनेट हो गया है. लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि बिग बॉस हाउस को नया कप्तान मिल गया है!

प्रणित मोरे ने संभाली घर की कमान

फैन पेज ‘बीबी इनसाइडर’ के मुताबिक, इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क जीतकर प्रणित मोरे घर के नए कैप्टन बन गए हैं. उन्होंने इस टास्क में शहबाज को हराकर जीत हासिल की और अब घर की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है. मृदुल तिवारी का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रणित के पास अब जिम्मेदारी है कि वो घर में अनुशासन बनाए रखें जो बिग बॉस में आसान काम नहीं होता!

साइंटिस्ट टास्क बना चर्चा का केंद्र

इस बार का कैप्टेंसी टास्क काफी मजेदार था. बिग बॉस ने घर को एक साइंटिस्ट की लैब में बदल दिया, जहां हर कंटेस्टेंट को जोड़ियों में बांटा गया. प्रणित-शहबाज, फरहाना-अमाल, गौरव-मालती, नीलम-कुनिका और मृदुल-तान्या की जोड़ियां इस टास्क का हिस्सा बनीं.

टास्क के दौरान जैसे ही “साइंटिस्ट की आवाज” आती, घरवालों को तुरंत लैब से कोई न कोई सामान लाकर कंटेनर में डालना होता. जो सबसे पहले ऐसा करता, वो राउंड जीत जाता. इस दौरान घर में खूब हलचल मची और कई बार टकराव की नौबत भी आई.

ये भी पढ़ें- ‘महारानी 4’ का ट्रेलर रिलीज, इस बार दिल्ली की कुर्सी के लिए लड़ेंगी भारती देवी

अशनूर और अभिषेक हुए टास्क से बाहर

दिलचस्प बात यह रही कि बिग बॉस ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को इस टास्क से बाहर रखा. वजह भी खास थी दोनों ने नॉमिनेशन से पहले माइक उतारकर बातें की थीं, जो बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन था. सज़ा के तौर पर दोनों को कैप्टेंसी टास्क में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई.

टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में बुलाया और कहा कि वो मिलकर तय करें कि कौन सी जोड़ी कैप्टेंसी रेस में आगे जाएगी. ज्यादातर सदस्यों ने प्रणित और शहबाज की जोड़ी को चुना. बाद में दोनों के बीच वोटिंग कराई गई, जिसमें प्रणित को बाकी घरवालों से सबसे ज्यादा वोट मिले और वो घर के नए कैप्टन बन गए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read