Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या अमन गांधी की होगी बिग बॉस के घर में धमाकेदार वापसी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस हैरान हैं. लेकिन क्या अमन शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए वापसी करने वाले हैं? जानिए उनकी वायरल तस्वीर और घर के अंदर के हाल की पूरी अपडेट.

Bigg Boss 20

अमन गांधी की शो में होगी वापसी?

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. सलमान खान के इस शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज रहता है, और सोशल मीडिया पर भी कंटेस्टेंट्स को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं. हाल ही में शो से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. वीकेंड का वार में जहां एक तरफ नकुल धुल के शो में आने की खबरें महज अफवाह साबित हुईं और उन्होंने खुद साफ कर दिया कि वह घर के अंदर कदम नहीं रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमन गांधी के इविक्शन ने सबको चौंका दिया.

अमन के जाने के बाद घर में बचे 13 खिलाड़ी

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में अमन गांधी का सफर खत्म हो गया और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. अमन के बाहर होने के बाद अब घर के अंदर कुल 13 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जो ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ रहे हैं. अमन का गेम की बात करें तो वह शुरुआत से ही काफी शांत और रिश्ते निभाने वाले कंटेस्टेंट के रूप में उभरे थे. घर के अंदर उनकी कई लोगों से नोकझोक भी हुई, लेकिन अच्छी बात यह थी कि वह अपनी हर लड़ाई को प्यार से सुलझाते हुए नजर आए. हालांकि, कई बार इसी सुलह-सफाई वाले रवैये की वजह से वह बाकी घरवालों के निशाने पर आ गए.

शुरुआती दिनों में शो के भीतर उदिति, अरिश्फा, माही विज और काजी के साथ अमन की गहरी दोस्ती देखने को मिली थी. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, समीकरण बदलते गए और दोस्ती में दरारें भी आईं. अंत तक आते-आते अमन का बॉन्ड मुख्य रूप से सिर्फ उदिति और अरिश्फा तक ही सीमित रह गया था. फैंस का मानना है कि अमन ने अपने गेम को कभी भी फ्रंट फुट पर खुलकर नहीं खेला, जिसका खामियाजा उन्हें आखिरकार इविक्शन के रूप में भुगतना पड़ा.

क्या वाइल्ड कार्ड के जरिए फिर एंट्री लेंगे अमन?

अमन के फैंस के लिए अब एक बड़ी उम्मीद जाग उठी है. सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अमन गांधी जल्द ही शो में दोबारा वापसी कर सकते हैं. इस बात को तूल तब मिला जब इविक्शन के बाद अमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की. इस वायरल पोस्ट में वह अपने हाथ में Uno का वाइल्ड कार्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने उसे फ्लॉन्ट कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है, लेकिन उनका यह अंदाज फैंस को साफ इशारा दे रहा है कि खेल में अभी उनका चैप्टर खत्म नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

किसकी हो सकती है एंट्री?

दूसरी तरफ नकुल धुल के बाहर होने के बाद मेकर्स की तरफ से अभी तक उनकी जगह किसी नए चेहरे को घर में नहीं भेजा गया है. ऐसे में यह खाली जगह और अमन का यह रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट इस बात की ओर इशारा करता है कि मेकर्स कोई बड़ा ट्विस्ट लाने की तैयारी में हैं. क्या वाकई अमन गांधी वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा घर में एंट्री करेंगे? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही साफ हो पाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital