Bigg Boss 20 के घर में मचा बवाल
Bigg Boss 20 के घर में आते ही खेल पूरी तरह से पलट चुका है. पहले ही हफ्ते में घर का पहला कैप्टन मिलते ही कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदलने लगे हैं. जिस कुर्सी के लिए कल तक प्लानिंग हो रही थी, आज उसी की पावर ने पुराने दोस्तों के बीच खटास पैदा कर दी है. शो का नया प्रोमो सामने आते ही साफ हो गया है कि इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है, जहां हर छोटे-बड़े मुद्दे पर जमकर चिंगारियां सुलग रही हैं.
वॉशरूम पर यंग और कनिका आमने-सामने
बवाल की शुरुआत तब हुई जब कैप्टन यंग डीएसए ने कनिका मान के मेल वॉशरूम में जाने पर तगड़ा ऐतराज जताया. यंग का कहना था कि लड़कियों का मेल वॉशरूम इस्तेमाल करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है और अंदर से कोई रिप्लाई न मिलने पर उनकी कैप्टेंसी की बेइज्जती हुई है.
View this post on Instagram
इस पर कनिका का पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने दो-टूक कह दिया कि अंदर पानी चलने की वजह से आवाज नहीं आई और वो कोई वहां बैठकर मंत्र नहीं पढ़ रही थीं. कनिका ने यंग को आईना दिखाते हुए कहा, “तुम सिर्फ कैप्टन बने हो, यहां के कोई बादशाह नहीं बन गए हो!” इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में कूदते हुए स्ट्रीमर स्काउट ने टीवी कलाकारों के इस ड्रामे पर तंज कसा, तो वहीं यंग ने भी कह दिया कि उनके घर में तो बचपन में टीवी तक नहीं था.
अमन और आसिफ के बीच तीखी बहस
घर में सिर्फ कैप्टन की ही नहीं, बल्कि एक और तगड़ी बहस देखने को मिली. एक्टर अमन गांधी और आसिफ खान के बीच बातचीत देखते ही देखते झगड़े में बदल गई. अमन ने आसिफ को सलाह दी कि उन्हें लड़कियों के बारे में कुछ भी बोलने से बचना चाहिए.
#AmanGandhi aur #AasifKhan ke beech words ka war 🔥
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. pic.twitter.com/JV1Wlo81Q4
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 11, 2026
बात तब और बिगड़ गई जब अमन ने गुस्से में आसिफ को ‘तू’ कहकर संबोधित कर दिया. आसिफ को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह तो ‘आप’ से बात कर रहे हैं. इसके बाद दोनों के बीच लोकल और विरार फास्ट ट्रेन को लेकर नोंकझोक शुरू हो गई, जिससे साफ है कि घर में अब ग्रुपिज्म पूरी तरह से हावी होने लगा है. कलर्स टीवी पर आए इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश या मिर्जापुर? जानिए 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
