स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट
‘Bigg Boss 20‘ के घर में रिश्तों के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और इस वक्त शो का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु स्काउट और लव गिल की जोड़ी बनी हुई है. ‘वीकेंड का वार’ में रोहित शेट्टी की फटकार और स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री के बाद घर के अंदर ऐसा भूचाल आया कि मजबूत दिखने वाली लव गिल अंदर से पूरी तरह टूट गईं.
स्काउट का नॉमिनेट करना और लव का छलका दर्द
हालिया एपिसोड में जब घर के अंदर नॉमिनेशन टास्क हुआ, तो सबसे बड़ा झटका तब लगा जब स्काउट ने खुद आगे बढ़कर लव गिल को डेंजर जोन में डाल दिया. जिस इंसान के साथ लव की गहरी बॉन्डिंग और दोस्ती मानी जा रही थी, उसी के इस फैसले ने एक्ट्रेस को झकझोर कर रख दिया.
फूट-फूटकर रोईं लव गिल
टास्क के दौरान जब लव की बारी आई और उन्हें अहसास हुआ कि उनके अपने कहे जाने वाले स्काउट ने ही उन्हें इस मुश्किल में डाल दिया है, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं. सबका सामना करते हुए वह कैमरे के आगे फूट-फूटकर रोने लगीं.
Nominations ke beech #Love hui emotional! 🥺
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.
#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/3B3HLWwDY4
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 27, 2026
सामने आए नए प्रोमो में उनका दर्द साफ झलक रहा है. रोते हुए लव ने घरवलों से कहा, “सब समझा रहे हैं, कोई बोल रहा मूव ऑन कर ले… इतने दिन साथ थे, ऐसे थोड़ी होता है कि एक दिन में सब खत्म हो जाए? मुझे थोड़ा समय तो दो.” उनकी इस हालत को देखकर घर की बाकी सदस्य आम्रपाली दुबे भी भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं.
ये भी पढ़ें- Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप
क्यों आया यह मोड़?
गौरतलब है कि ‘वीकेंड का वार’ पर जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी घर के अंदर आई थीं, तो उन्होंने स्काउट को लव गिल से दूरी बनाने और अपने गेम पर ध्यान देने की सख्त हिदायत दी थी. इसके बाद से ही स्काउट ने लव से पूरी तरह किनारा कर लिया. अब इस नॉमिनेशन के बाद घर का माहौल और भी ज्यादा गंभीर हो गया है, और दर्शक यही कयास लगा रहे हैं कि क्या इन दोनों की दोस्ती का यह चैप्टर हमेशा के लिए खत्म हो गया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


