Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने शो में एंट्री लेकर लव गिल और तन्मय सिंह को खरी-खोटी सुनाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 में स्काउट की गर्लफ्रेंड की एंट्री

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों ड्रामे की कोई कमी नहीं है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते और उनके असली चेहरे धीरे-धीरे सबके सामने आने लगे हैं. हाल ही में हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान की जगह जाने-माने फिल्ममेकर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने होस्ट की कमान संभाली थी. रोहित ने आते ही घर के सदस्यों की क्लास लगानी शुरू कर दी, लेकिन सबसे ज्यादा गुस्सा उनका स्काउट ओपी और लव गिल पर फूटा.

रोहित शेट्टी ने दोनों की हरकतों पर तीखे सवाल उठाए और साफ तौर पर कहा कि उनका गेम और नजदीकियां अब दर्शकों को भी सही नहीं लग रही हैं. इस हंगामे के बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस नए प्रोमो में शो के अंदर एक ऐसा बड़ा धमाका हुआ है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

स्काउट की गर्लफ्रेंड की धमाकेदार एंट्री

सामने आए प्रोमो के मुताबिक, स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने ‘बिग बॉस’ के मंच पर धमाकेदार एंट्री ली है. स्टेज पर आते ही काशवी ने तन्मय और लव गिल दोनों को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. प्रोमो में देखा जा सकता है कि काशवी तन्मय से तंज कसते हुए कहती हैं, “कैसा जा रहा है मसाज पार्लर, तन्मय?”

इसके बाद काशवी ने होस्ट रोहित शेट्टी से अनुमति लेकर लव गिल से आमने-सामने बात की. गुस्से से लाल काशवी ने लव से सीधा सवाल किया कि क्या वह अपने मुंहबोले भाइयों के साथ भी इस तरह के बर्ताव करती हैं? इस पर सफाई देते हुए लव ने कहा कि उनके लिए यह सब बेहद नॉर्मल था क्योंकि उनके शरीर में दर्द हो रहा था.

लव गिल को दी गई सख्त नसीहत

लव गिल की इस दलील पर काशवी का गुस्सा और भड़क गया. उन्होंने तन्मय को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आपने कैसे सोच लिया कि आप मेरी तुलना इससे कर सकते हैं? यह कैसी केयरिंग है? अगर आपको घर जैसी फीलिंग्स चाहिए थीं, तो आपको घर पर ही बैठना चाहिए था.”

काशवी ने आगे कहा कि इस पूरी स्थिति ने उन्हें बेहद असहज और बकवास महसूस कराया है. उन्होंने तन्मय को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर उनमें थोड़ी भी आत्म-सम्मान और इज्जत बची है, तो वह तुरंत एक साफ लाइन खींच दें और लव से दूरी बना लें.

ये भी पढ़ें- ‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

अब तक घर से बेघर हो चुके ये कंटेस्टेंट्स

बात करें ‘बिग बॉस 20’ के सफर की, तो इस सीजन की शुरुआत में कुल 16 धमाकेदार कंटेस्टेंट्स ने घर में कदम रखा था. हालांकि, खेल जैसे-जैसे कड़ा होता गया, कई जाने-माने चेहरे इस रेस से बाहर हो चुके हैं. शुरुआत में रोहेद खान और ईशा रिखी का सफर खत्म हुआ, तो वहीं मिड वीक एविक्शन में रीति तिवारी को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा. इसके अलावा अमन गांधी, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम भी शो से बाहर हो चुके हैं.

फिलहाल घर के अंदर माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू), तन्मय सिंह (ScoutOp), रैपर यंग डीएसए (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल बचे हैं, जो फिनाले की रेस में अपनी जगह बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital