मनोरंजन

Bigg Boss: एक नहीं, तीन कंटेस्टेंट्स होंगे एविक्ट, साजिद और अब्दू के साथ इस नाम को लेकर चर्चाएं तेज

‘Bigg Boss 16’:  ‘बिग बॉस 16’ का शोर मचा है. हर कोई इसमें आए दमदार कंटेस्टेंट्स को लेकर यह बात कर रहा है कि आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा? वैसे तो देखा जाए, शिव ठाकरे और शालीन भनोट के बीच कांटे की टक्कर नजर आती है. वहीं, प्रियंका और अर्चना गौतम भी किसी से कम नहीं. सौंदर्या, निम्रत, एमसी स्टैन इनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि टॉप 5 में इनमें से कोई एक होगा, यह तो पक्का सा ही नजर आता है. इस पूरे सीजन में अबतक नोटिस किया गया है कि घर में 12-13 कंटेस्टेंट्स तो हर दम मौजूद रहे. अगर कोई बाहर हुआ भी तो या तो उसे वापस लेकर आया गया या फिर उसकी जगह कोई और घर के अंदर आया. कितनी बार तो एविक्शन हुआ ही नहीं. लेकिन इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस की टीम एक को नहीं, बल्कि तीन लोगों को एक साथ निकालने का प्लान बना रही है.

एक नहीं, बल्कि तीन कंटेस्टेंट्स होंगे एविक्ट

बिग बॉस के फैन पेज पर खबरें चल रही हैं कि इस वीकेंड सृजिता डे कम वोटों के आधार पर घर से बाहर हो जाएंगी. सृजिता, निम्रत, सुम्बुल तौकीर और एमसी स्टैन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हैं. इनमें से सृजिता के बार निकलने की खबर तो आ ही रही है, साथ में साजिद खान और अब्दू रोजिक के भी घर से आउट होने की चर्चाएं हैं. फैन पेज पर कहा जा रहा है कि साजिद खान अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए घर से बाहर होंगे. वहीं, अब्दू रोजिक के पास भी कई वर्क कमिटमेंट्स हैं, जिनके चलते उनकी टीम मेकर्स से उन्हें बाहर भेजने की बात कर रही है.

 

अभी कुछ दिनों पहले भी अब्दू रोजिक घर से बाहर हुए थे. पहले खबरें थीं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं. इलाज के लिए अब्दू को बाहर भेजा जा रहा है. इसके बाद वर्क कमिटमेंट्स पूरा करने को लेकर खबरें आने लगीं. हालांकि, बाद में जब अब्दू घर में वापस आए तो केवल घरवालों के बीच ही नहीं, बल्कि दर्शकों के बीच भी इनका अलग अंदाज देखने को मिला. अब्दू पहले से ज्यादा इंट्रैक्टिव होते दिखे.

ये भी पढ़ें-नहीं थम रहा विवाद, Urfi Javed के वकील ने बीजेपी लीडर चित्रा वाघ के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शो में यह हफ्ता ‘फैमिली वीक’ है. घरवालों के घर से कोई न कोई एक सदस्य आकर उनका गेम जीतने के प्रति मनोबल बढ़ा रहा है. सबसे ज्यादा जो चर्चा हो रही है, वह टीना दत्ता और शालीन भनोट के लव एंगल पर हो रही है. इसके अलावा अर्चना के भाई भी काफी एंटरटेनिंग नजर आए. शो में एकता कपूर और सिमी ग्रेवाल भी आए थे, शो अब आख‍िरी पड़ाव पर है देखना ये होगा की ट्रॉफी कौन जीतेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

18 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

47 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago