खेल

Hockey World Cup 2023: अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से दी मात, कैसेला माइको ने दागा गोल

Argentina vs South Africa Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है. अर्जेंटीना ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच जीत लिया है. इस टीम ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया. अर्जेंटीना की ओर से एक मात्र गोल कैसेला माइको ने किया. बात अगर अफ्रीकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने डिफेंस तो अच्छा किया लेकिन अटैकिंग मोड में गेम को आगे बढ़ाने में वो नाकाम रहे. पूरे मैच के दौरान अफ्रीकी टीम संघर्ष करते दिखाई दी.

दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर

हॉकी फैंस के लिए ये एक अच्छा मैच था. वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अर्जेंटीना के बीच कड़ी टक्कर हुई. खास बात ये रही कि दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दीं. पहले और दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हो सका. लेकिन तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने बाजी मार ली. टीम के बेहतरीन खिलाड़ी कैसेला माइको ने 42वें मिनट में गोल किया. इसके बाद फुल टाइम तक स्कोर 1-0 रहा और अर्जेंटीना ने मैच पर अपना कब्जा जमाया.

ये भी पढ़ें: Men’s Hockey WC: टीम इंडिया का मुकाबला स्पेन से, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

 

बता दें, अर्जेंटीना का सामना अब 16 जनवरी को विश्व नंबर एक ऑस्ट्रेलिया से होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका उसी दिन अपने अगले पूल मैच में फ्रांस से भिड़ेगा.

पहले दिन कुल चार मुकाबले

-अर्जेंटीना vs दक्षिण अफ्रीका – 13-जनवरी-23 -दोपहर 1:00 बजे-भुवनेश्वर
-ऑस्ट्रेलिया vs फ्रांस 13-जनवरी-23 – 3:00 – अपराह्न- भुवनेश्वर
-इंग्लैंड vs वेल्स 13-जनवरी-23 5:00 अपराह्न राउरकेला
-भारत vs स्पेन 13-जनवरी-23 7:00 अपराह्न राउरकेला

शाम 7 बजे स्पेन और भारत में मुकाबला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम राउरकेला में हॉकी विश्व कप 2023 के अपने शुरुआती मैच में युवा स्पेनिश टीम से भिड़ेगी. टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया अपने 47 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी. बीते कुछ साल इंडियन हॉकी के लिए शानदार रहे हैं. ऐसे में फैंस की उम्मीदें टीम इंडिया से बढ़ गई हैं. मनप्रीत सिंह एंड कंपनी ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद अब ओडिशा में दमदार खेल दिखाने के लिए तैयार है. टीम इंडिया पहले मुकाबले में शाम 7 बजे से स्पेन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

14 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

21 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

23 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

26 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

30 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

54 minutes ago