Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral Bhiojpuri: मेरठ के मुस्कान वाले कांड पर रिलीज हुआ भोजपुरी सांग, कस देहब काट के ड्रम में राजा…

मुस्कान-साहिल कांड पर आधारित भोजपुरी गाना ‘ड्रम में राजा’ ने विवाद खड़ा कर दिया है. गाने में हत्याकांड को मजाक के तौर पर पेश किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर आलोचना मिली है.

king in the drum of tight body

पिछले कुछ दिनों से देशभर में मुस्कान-साहिल कांड काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. यह हत्याकांड इतना भयावह था कि लोग अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे कि एक पत्नी अपने पति के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार कर सकती है. इस मामले ने न केवल लोगों को झकझोरा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसे हल्के अंदाज में पेश किया जाने लगा. देखते ही देखते नीला ड्रम इस घटना का प्रतीक बन गया और लोग इसे मीम्स के जरिए मजाक का हिस्सा बनाने लगे. अब इस मामले को और चर्चा में लाने के लिए एक भोजपुरी गाना भी रिलीज हो चुका है.

नीले ड्रम पर बना गाना ‘ड्रम में राजा’

इस हत्याकांड से प्रेरित होकर एक नया भोजपुरी गाना बाजार में आया है, जिसका नाम है ‘ड्रम में राजा’. यह गाना पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को नीले ड्रम और सीमेंट से जोड़कर पेश करता है. गाने में पत्नी अपने पति को धमकी देती है कि अगर उसने ठीक से काम नहीं किया, तो उसका हाल भी सौरभ जैसा होगा, जिसे उसकी पत्नी मुस्कान ने मारकर ड्रम में बंद कर दिया था. यह गाना पूरी तरह इस जघन्य अपराध को आधार बनाकर बनाया गया है, जो लोगों के लिए अब मनोरंजन का साधन बन गया है.

लोगों ने बताया बेकार, फिर भी मिले व्यूज

‘ड्रम में राजा’ गाने को 6 अप्रैल को रिलीज किया गया था और अब तक इसे 30,078 लोग देख चुके हैं. हैरानी की बात यह है कि करीब एक हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया. गोल्डी यादव की आवाज में गाया गया यह गाना बॉर्न म्युजिक भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ. गाने के विवरण में इंस्टाग्राम पर 15 सेकंड की रील्स बनाने की अपील भी की गई. हालांकि, कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इसे बकवास करार देते हुए कहा कि यह गाना एक गंभीर अपराध का मजाक उड़ाता है. खास बात यह है कि जिस यूट्यूब चैनल से यह गाना पहले अपलोड हुआ था, वहां अब यह उपलब्ध नहीं है.

क्या है मुस्कान-साहिल कांड?

मुस्कान-साहिल कांड एक ऐसी घटना है, जिसमें मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की साजिश रची. उसने सौरभ को मार डाला, उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में डाल दिया. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए ड्रम में सीमेंट डाल दी गई. मामले के सामने आने पर यह भी पता चला कि हत्या के बाद मुस्कान साहिल के साथ शिमला घूमने चली गई थी. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया.

यह कांड और उससे जुड़ा गाना समाज में संवेदनशीलता और मनोरंजन के बीच की महीन रेखा को दर्शाता है. जहां एक तरफ लोग इसे मजाक का हिस्सा बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत का करारा हमला: मनाली घर का एक लाख रुपये बिजली बिल, हिमाचल सरकार को घेरा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital