होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Armaan Malik: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक को एक यूट्यूबर पर गुस्सा आ गया. ये गुस्सा नाम को लेकर है. दरअसल, एक मशहूर यूट्यूबर का भी अपने नाम से मिलता-जुलता एक नाम है, जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है. यहां बात हो रही है दो पत्नियों के पति और सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक में काफी मशहूर अरमान मल्लिक की. गायक और YouTuber के बीच वाकयुद्ध जारी है.
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक की जिन्होंने यूट्यूब पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘उसे अरमान मलिक कहना बंद करो. उसका असली नाम संदीप है. मेरे नाम का मिसयूज बहुत हो गया है. सुबह-सुबह उठकर उससे जुड़े आर्टिकल पढ़कर मुझे नफरत हो गई है और घिन आ रही है. अब इस पर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक ने भी सिंगर पर पलटवार किया है.
अरमान मलिक की ये बात सुनने के बाद पहले तो यूट्यूबर जनता से भड़क गए. कई यूजर्स ने सिंगर पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दुनिया में एक ही नाम के बहुत लोग होंगे, आप नाम को लेकर बहस कैसे कर सकते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने सिंगर का सपोर्ट करते हुए कहा कि वो भी अब तंग आ चुकी हैं.
सिंगर के आरोपों पर पलटवार करते हुए यूट्यूबर ने कहा कि मैं उनके नाम का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं. दो लोगों का एक नाम नहीं हो सकता क्या? मैंने कभी उनका थंबनेल या फोटो इस्तेमाल नहीं किया है. क्या उन्होंने अपना नाम पेटेंट करवा लिया है? वह अपने ट्वीट में लिख रहे हैं कि उन्हें घिन आती है, लेकिन हम तो उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते. मैं अपनी मेहनत से स्टार बना हूं. जो कमाया है, अपने दम पर कमाया है. उनकी तरह मेरा बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं है. लोगों से जलना बंद करो. हम उनके कोई फैन नहीं है. उनके अंदर या उनके गानों में ऐसी क्वालिटी भी नहीं है कि उनका फैन बना जाए. घमंड तब करना चाहिए, जब अपने दम पर कुछ किया हो.
ये भी पढ़ें- Selfiee Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ का हुआ बुरा हाल, 5 दिन में की बस इतनी कमाई
यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक ने भी गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि इस दुनिया में अरमान मलिक नाम के कई लोग हैं. पायल ने कहा कि उनके पति के बचपन से ही दो नाम हैं. मशहूर होने से पहले भी लोग उन्हें इसी नाम से जानते थे.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…