Bharat Express DD Free Dish

Sitaare Zameen Par: क्या CBFC आमिर खान की फिल्म में PM Modi का संदेश जोड़ने के दिए निर्देश?

Sitaare Zameen Par: फिल्म को कुछ समय पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने बिना किसी कट के पास कर दिया था. लेकिन अब सामने आया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के निर्माताओं से कुछ बदलाव करने की सिफारिश की थी, जिनके बाद फिल्म को यू/ए 13+ सर्टिफिकेट दिया गया.

Sitaare zameen par

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ आखिरकार आज (20 जून) सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

इस फिल्म को कुछ समय पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने बिना किसी कट के पास कर दिया था.

लेकिन अब सामने आया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के निर्माताओं से कुछ बदलाव करने की सिफारिश की थी, बाद में फिल्म को यू/ए 13+ सर्टिफिकेट दिया गया.

सेंसर बोर्ड ने सुझाए कुछ बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC की जांच समिति ने फिल्म के कुछ संवाद और शब्दों को लेकर आपत्ति जताई थी.

अभिनेता आमिर खान इन बदलावों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए मामला पुनरीक्षण समिति तक पहुंचा.

इस समिति की अध्यक्षता थिएटर कलाकार और शिक्षाविद् वामन केंद्रे ने की.

इस समिति ने फिल्म के कुछ शब्दों को बदलने की सिफारिश की, जैसे-

  • ‘माइकल जैक्सन’ को ‘लवबर्ड्स’
  • ‘बिजनेस वुमन’ को ‘बिजनेस पर्सन’
  • ‘कमल’ शब्द वाला एक दृश्य भी हटाने को कहा गया
  • 30-सेकेंड के visual disclaimer को छोटा करके 26-सेकेंड का वॉयस-ओवर बनायें

साथ ही, फिल्म की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक उद्धरण जोड़ने के लिए भी कहा गया.

रिपोर्ट के अनुसार, सभी बदलाव आमिर खान फिल्म्स एलएलपी द्वारा लागू किए गए हैं.

जैसा कि अंतिम मंजूरी प्रमाण पत्र से पुष्टि होती है. जिसके बाद अब फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे, 38 मिनट और 43 सेकंड है.

अन्य रिपोर्ट के अनुसार, CBFC और अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

रिलीज से पहले ही बढ़ा क्रेज

‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है.

एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने बिना कोई ब्लॉक सीट छोड़े 1.03 करोड़ रुपये पहले ही कमा लिए हैं.

एक वेबसाइट के अनुसार, फिल्म के पहले दिन के लिए देशभर में 39,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

यह फिल्म लोगों को इमोशनल और मोटिवेशनल कहानी देने का वादा कर रही है.

तारे जमीन पर की अगली कड़ी जैसा असर

बता दें कि ‘सितारे जमीन पर’ को साल 2007 में आई हिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के सीक्वल के तौर पर देखा जा रहा है.

इस नई फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी.

पिछली फिल्म की तरह ही यह भी बच्चों और समाज से जुड़ी संवेदनशील कहानी को छूने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज में एंडरसन और तेंदुलकर को सम्मानित करने के लिए नई ट्रॉफी, विजेता को मिलेगा पटौदी मेडल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read