Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chandramukhi 2: पहले ही दिन साउथ में कंगना रनौत का दिखा जादू, इतने करोड़ से हुई जोरदार ओपनिंग

Chandramukhi 2 box office collection day 1: कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी 2 सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत मिली.

Chandramukhi 2 box office collection day 1: कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत मिली. गुरुवार (28 सितंबर) को रिलीज हुई यह फिल्म 2005 की तमिल हॉरर-कॉमेडी “चंद्रमुखी” का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में थे. चंद्रमुखी 2 फिल्म का शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर 7.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है.

पहले दिन कमाएं 7.5 करोड़ रुपये

रिपोर्ट्स के अनुसार, चंद्रमुखी 2 तमिल फिल्म प्रेमियों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही और पी वासु निर्देशित फिल्म ने गुरुवार को राज्य में 51.90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. तमिल में 51.90 % की ऑक्यूपेंसी रही. वहीं, तेलुगु में 42.65 % और हिंदी में 12.77 % की ऑक्यूपेंसी रही, जो किसी भी फिल्म की अच्छी शुरुआत की ओर इशारा कर रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

रजनीकांत की फिल्म का सीक्वल है चंद्रमुखी 2

फिल्म ‘थलाइवी’ के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत की दूसरी तमिल फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ हिंदी में डब होकर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. यह फिल्म साल 2005 में रिलीज रजनीकांत की फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है जिसका निर्देशक पी वासु ने ही किया था. रजनीकांत की फिल्म ‘चंद्रमुखी’ उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से रही और उस समय फिल्म का बिजनेस भी जबरदस्त हुआ है. रजनीकांत की फिल्म ‘चंद्रमुखी’ के आगे ‘चंद्रमुखी 2’ दूर दूर तक कहीं नहीं टिकती है. दरअसल, जब किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनता है, तो दर्शक मूल फिल्म से उसकी तुलना करने लगते हैं और ये फिल्म भी यहीं पर आकर मार खा जाती है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital