होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एक्ट्रेस ने बच्चों के साथ की तैयारियां (फोटो)
Shweta Tiwari Christmas Celebration: दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. यह बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला दिन है. तमाम देश के लोग मिलकर इस जश्न को सेलिब्रेट करते है. कोई पार्टी करता है. तो कोई ट्रिप पर जाता है. बता दें कि 25 दिसंबर आने वाला है. वहीं इस मौके पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने भी क्रिसमस के जश्न की तैयारियां शुरु कर दी है. दरअसल अभिनेत्री की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है. जिसमें देखा जा सकता है कि श्वेता ने कैसी तैयारियां की है.
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी इन फोटो में बेटी पलक और बेटे रेयांश तिवारी के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहीं हैं. वो मुस्कुराती हुई अपने बच्चों के साथ नजर आ रहीं हैं.
हालांकि इस मौके पर श्वेता तिवारी और पलक तिवारी दोनों बच्चों के साथ क्रिसमस ट्री के सामने तस्वीर देते दिखाई दे रहीं हैं. सभी ने अपने सिर पर सेंटा की कैप पहने हुए हैं. क्रिसमस के खूबसूरत दिनों को सेलिब्रेट करते हुए पलक तिवारी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में क्रिसमस मूड लिखा है. पलक का घर पूरी तरह से क्रिसमस फील देता नजर आ रहा है. बता दें हर साल पलक इसी तरह अपने घर को सजाती हैं और फोटोज भी शेयर करती हैं. क्रिसमस लुक में यह तीनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहें हैं.
खूबसूरती के मामले पलक तिवारी अपनी मां से भी ज्यादा खूबसूरत दिख रहीं हैं. कुछ समय में पलक ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है. यह डेब्यू से पहले ही उन्होंने साबित कर दिया है कि वो जबरदस्त एक्ट्रेस हैं.
पलक तिवारी ने इस हार्डी संधू संग ‘बिजली बिजली’ म्यूजिक वीडियो से डेब्यू किया था. उनका खूबसूरती और डांस के मामले में कोई मुकाबला नहीं है.
ये भी पढ़ें- Kiara Advani को देख Kapil Sharma के बदले तेवर, बीवी से बोले- मुझे भइया कहो
बताया जा रहा है कि पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में जल्द नजर आने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसके अलावा फिल्म ‘The Virgin Tree’ में भी पलक जल्द दिखाई देंगी. कुछ दिनों पहले इसकी शूटिंग पुणे में चल रही थी. बीते दिनों ही पलक ने फिल्म के शूटिंग सेट से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं थीं. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ पलक स्क्रीन शेयर करने वाली हैं.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…