देश

Corona Virus का फिर से बढ़ रहा खौफ, केंद्र सरकार हुई अलर्ट, मनसुख मांडविया आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Corona Virus: देश में एक बार फिर कोरोना की दहशत ने लोगों के दिल और दिमाग पर डर बैठा दिया है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. एक दिन में अब करीब चार से पांच हजार तक केस सामने आ रहे हैं. जिसे देखते हुए केंद्र सरकार भी सतर्क हो गई है. आज शुक्रवार को कोरोना की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

इस बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conference) के जरिए किया जाएगा. जिसमें अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति का आंकलन किया जाएगा. बता दें कि बीते दो दिन में कोरोना वायरस के नए मामलों में करीब 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

‘सतर्क रहने की जरूरत, लेकिन घबराने की नहीं’

कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत नीति आयोग, NTAGI के अधिकारी भी शामिल होंगे. मनसुख मांडविया ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. इस समय ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट जो देश में चल रहा है, इससे अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें-  Ram Mandir: 155 देशों की नदियों के जल से होगा रामलला का भव्य जलाभिषेक, यूपी सरकार ने की तैयारी, जानिए किन-किन देशों से आया पानी

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

भारत में बुधवार को 24 घंटे के दौरान 4,435 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो सितंबर 2022 के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा थे. वहीं बीते दिन गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए.  जिसके बाद देश में फिलहाल देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25,587 पर पहुंच गई है. इसके साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,39,054 हो गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago