Bharat Express DD Free Dish

राज–सिमरन का स्टैच्यू अब लंदन में, DDLJ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख–काजोल ने दिया खास पोज, वायरल हुईं तस्वीरें

DDLJ के 30 साल पूरे होने पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज-सिमरन (Raj-Simran) की कांस्य प्रतिमा लगाई गई. शाहरुख (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) ने छाते संग पोज देकर इसे अनावरण किया.

30 Years of DDLJ, Raj–Simran Statue Unveiled in London

साल 1995 में आई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज भी बेदह पसंद किया जाता है. इसी साल फिल्म को 30 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसकी खुशी में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर राज और सिमरन जो फिल्म के मुख्य किरदार थे, उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है.

स्टैच्यू के पास शाहरुख-काजोल ने किया पोज

लंदन में बनाए गए DDLJ के इस स्टैच्यू का शाहरुख खान और काजोल ने अनावरण किया. दोनों ने प्रतिमा के पास छाता लेकर कई तस्वीरें भी खिंचवाईं. यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फिल्म को इस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है. इस दौरान काजोल के साथ उनके दोनों बच्चें, बेटी नीसा और बेटे युग भी नजर आए. बाद में सभी ने मिलकर शाहरुख खान के साथ फोटो क्लिक कराई. वेन्यू की तस्वीरें और वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Shah-Rukh-Khan-Kajol-Raj-Simran-Statue

शाहरुख खान ने क्या कहा

शाहरुख खान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. सुपरस्टार शाहरुख ने आगे लिखा, “बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा! आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर राज और सिमरन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रही है! ”

1995 में हुई थी रिलीज

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) उस दौर की सबसे आइकॉनिक और प्रभावशाली फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया और आज भी इसके किरदार लोगों के दिलों में जिंदा हैं. राज और सिमरन के किरदार आज भी लोगों की यादों में उसी ताजगी के साथ बसे हैं जैसे 30 साल पहले थें. फिल्म की कहानी, संगीत और रोमांटिक अंदाज ने एक पीढ़ी को प्यार का नया नजरिया दिया है.


ये भी पढ़ें: Ranveer Singh और Deepika Padukone का क्यूट मोमेंट हुआ वायरल, Orry का वायरल Pose करती दिखीं एक्ट्रेस


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read