Bharat Express DD Free Dish

Ranveer Singh और Deepika Padukone का क्यूट मोमेंट हुआ वायरल, Orry का वायरल Pose करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का गोवा में एक शादी के दौरान लिया गया candid वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. वीडियो में दीपिका Orry का पोज देती दिखाई दीं, जबकि रणवीर उनके साथ नजर आए. फैंस इस प्यारे अंदाज को देखकर खुश हो गए हैं.

Ranveer Singh, Deepika Padukone, Bollywood

Deepika Padukone and Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं. हाल ही में गोवा में रणवीर के कजिन की शादी में शामिल हुए इस कपल का एक candid वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. वीडियो में दीपिका और रणवीर का प्यारा अंदाज देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

वीडियो में कैसा था अंदाज

वीडियो कंटेंट क्रिएटर ओरहान अवतरमानी, जिन्हें फैंस Orry के नाम से जानते हैं, ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में दोनों मैचिंग रेड आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दीपिका ने देख लिया था कि ओरी उनकी वीडियों बना रहे हैं, इतने में वो धीरे से रणवीर के कान में कुछ कहती हैं और उनके ओरी का वायरल पोज़ कॉपी करते हुए एक्टर के सीने पर हाथ रखती हैं और दोनों हंसने लगते हैं. कपल के इस प्यारे मोमेंट को देखकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई. Orry ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “Orry stocks #ValidatedByTheQueenHerself.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

फैंस का रिएक्शन

वीडियो शेयर होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन को प्यार भरे मैसेजेस से भर दिया. दीपिका खुद भी वीडियो पर कमेंट करती नजर आईं, उन्होंने लिखा, “You know how much I love you na!” कई फैंस ने दीपिका के इस अंदाज को ‘Orry Pose’ कहा और वीडियो को बेहद प्यारा बताया. अब तक वीडियो को 6.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, 2.83 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट्स की संख्या भी सैकड़ों में है.

वर्क फ्रंट की अपडेट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धार हैं और इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जी, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त भी अहम भूमिका में हैं.

वहीं, दीपिका पादुकोण आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं. अब वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान, सुहाना खान और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें- शादी टूटी, फैली चीटिंग की खबरें! Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे Palash Muchhal? वायरल हुईं तस्वीरें

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read