De De Pyaar De 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह उनकी 2019 की सुपरहिट फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल है. इस बार अजय देवगन के साथ आर. माधवन भी नजर आए हैं. दोनों ने इससे पहले शैतान फिल्म में साथ काम किया था और उस फिल्म ने शानदार कमाई की थी लेकिन इस बार दर्शकों का रिस्पॉन्स उतना दमदार नहीं दिख रहा है.
शुरुआती दिनों में अच्छी शुरुआत
फिल्म को पहले वीकेंड पर अच्छी ओपनिंग मिली थी. शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इससे लगा कि फिल्म लंबी रेस की खिलाड़ी साबित होगी. लेकिन इसके बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई.
पहले हफ्ते का हाल
पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 51.10 करोड़ रुपए कमाए. यानी वीकेंड के बाद अगले चार दिनों में फिल्म सिर्फ 16-17 करोड़ रुपए ही जोड़ सकी. यह गिरावट दर्शाती है कि दर्शकों की दिलचस्पी धीरे-धीरे कम हो रही है.
दूसरे वीकेंड में भी निराशा
दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर सकी. तीन दिनों में फिल्म ने सिर्फ 10.75 करोड़ रुपए कमाए. वीकेंड के कलेक्शन के लिहाज से ये आंकड़े खास इंप्रेसिव नहीं कहे जा सकते.
कुल कमाई
भारत में 10 दिनों का कुल कलेक्शन 61.85 करोड़ रुपए रहा. वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10वें दिन तक 91.50 करोड़ रुपए हो गया है.
बजट से अब भी पीछे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 135 करोड़ रुपए है. यानी अभी भी फिल्म को अपना बजट रिकवर करने के लिए 30-40 करोड़ रुपए और कमाने होंगे. तभी यह प्रॉफिट की तरफ बढ़ पाएगी लेकिन अब हालिया रिलीज के साथ ही स्क्रीन पर और भी बड़ी फिल्में आ रही हैं. ऐसे में दे दे प्यार दे 2 के लिए आगे की राह आसान नहीं दिख रही.
ये भी पढ़ें-स्मृति मंधाना की शादी टली, पिता की तबीयत बिगड़ने पर लिया बड़ा फैसला
अजय देवगन और आर. माधवन की जोड़ी दर्शकों को आकर्षित तो कर रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अपने बजट तक पहुंचने के लिए और मेहनत करनी होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



