मनोरंजन

फिल्म ‘कल्कि’ के इवेंट में इस वजह से ट्रोल हुईं Deepika Padukone, लोगों को रास नहीं आई एक्ट्रेस की ये हरकत

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी फिल्म कल्की (Kalki 2898 AD) के लिए प्रमोशन में लगी हुईं हैं. बुधवार शाम मुंबई के जुहू स्थित नोवोटेल होटल में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट से अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स भी पहुंचे थे. अब इस इवेंट से कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं.

एक्ट्रेस को संभालते नजर आए थे को-स्टार्स

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि प्रेग्नेंट दीपिका स्टेज पर बात करते हुए नीचे उतरती हैं और उन्हें नीचे उतरता देख प्रभास दौड़ते हुए उनकी मदद के लिए आगे आते हैं. उनके पीछे पीछे अमिताभ बच्चन भी दौड़ते हैं. लेकिन यहां प्रभास बाजी मार जाते हैं और दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें सीढ़ियों से उतरने में मदद करते हैं. इस दौरान अमिताभ बच्चन का मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिला था.

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आई दीपिका

बता दें कि इस इवेंट से दीपिका ने अपना लुक भी शेयर किया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत स्लिट वाली ब्लैक गाउन पहने हुए एक तस्वीर पोस्ट की है. इसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है.

दीपिका पादुकोण की हाई हील्स पर सवाल

अब, 19 जून को इवेंट में दीपिका जब ब्लैक ड्रेस के साथ हाई हील्स पहनकर पहुंचीं, तो लोग उनकी इस हरकत से नाराज हो गए. दीपिका 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में इतनी ऊंची हील पहनने पर उन्हें काफी कुछ सुनाया गया. एक यूजर ने लिखा- प्रेग्नेंसी में इतनी ऊंची हील, ये खतरनाक है.

एक ने कहा- आप कितनी भी सुंदर क्यों ना दिखना चाहें, इस वक्त हाई हील्स नहीं पहनना था. एक ने लिखा- प्रेग्नेंसी में इतनी ऊंची हील कौन पहनता है. लगभग हर किसी ने उनकी हील्स की तरफ प्वॉइंट किया है. एक यूजर ने लिखा- प्रेग्नेंसी में इतनी ऊंची हील, ये खतरनाक है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- आप कितनी भी सुंदर क्यों ना दिखना चाहें, इस वक्त हाई हील्स नहीं पहनना था.

ये भी पढ़ें: Hamare Baarah फिल्म से रोक हटी, अब 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जानें कैसे मिली हरी झंडी

27 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी फिल्म

इसके अलावा, दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी जिसमें वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था. प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘द फ्यूचर वर्जन… #कल्कि2898AD ट्रेलर यहां है! 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में मिलते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

21 minutes ago

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

42 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

45 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

59 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

59 minutes ago