प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक गुदेम महिपाल रेड्डी और उनके भाई से जुड़े परिसरों पर छापे मारे. ईडी अधिकारियों ने तेलंगाना की पतनचेरू विधानसभा सीट से विधायक महिपाल रेड्डी और उनके भाई जी. मधुसूदन रेड्डी के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली.छापेमारी सुबह पांच बजे सभी स्थानों पर एक साथ शुरू हुई.
पुलिस ने इस साल मार्च में मधुसूदन रेड्डी को गिरफ्तार किया था. उन पर संगारेड्डी जिले के पतनचेरू मंडल स्थित लकदरम गांव में अवैध एवं अतिरिक्त खनन के आरोप लगाये गये थे. मंडल राजस्व अधिकारी की शिकायत पर पतनचेरू थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें- नीतीश सरकार को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, 65 फीसदी तक आरक्षण बढ़ाने का आदेश अदालत ने किया रद्द
मधुसूदन रेड्डी की कंपनी संतोष सैंड एंड ग्रेनाइट सप्लाई ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्लोजर आदेश के बावजूद सरकार द्वारा उसे आवंटित जमीन पर खनन जारी रखा था.
महिपाल रेड्डी ने उनके भाई पर लगे अवैध खनन के आरोपों को गलत बताया था. उन्होंने उसकी गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव से पहले “सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा डराने का प्रयास” बताया था. नवंबर 2023 में हुए चुनाव में महिपाल रेड्डी लगातार तीसरी बार पतनचेरू से विधायक निर्वाचित हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…