Dharmendra Biography: जब कभी बॉलीवुड के सबसे दमदार हीरो की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है धर्मेंद्र का. उनका वही मर्दाना लुक, चौड़ी छाती, और आंखों में झलकता आत्मविश्वास, यही वजह थी कि उन्हें लोग प्यार से ‘He-Man of Bollywood’ कहने लगे. लेकिन ये टैग सिर्फ उनके सिक्स-पैक या एक्शन सीन्स की वजह से नहीं मिला था. इसके पीछे मेहनत, हुनर और दिल से जुड़ा एक लंबा सफर था.
पंजाब के छोटे से गांव से मुंबई तक का सफर
धर्मेंद्र का जन्म साहनेवाल (लुधियाना, पंजाब) में हुआ था. एक आम किसान परिवार से आने वाले धर्मेंद्र के अंदर फिल्मों का जुनून बचपन से था. वे बताते हैं कि जब स्कूल के बाद फिल्म देखने जाते थे, तो मन में सिर्फ एक ही ख्याल होता था “कभी स्क्रीन पर मैं भी ऐसा ही दिखूं.”
1958 में उन्होंने फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट जीता और इसी ने एक्टर के लिए मुंबई का रास्ता खोल दिया. दो साल बाद, ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ (1960) से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा.
‘फूल और पत्थर’ से बदल गई किस्मत
हालांकि धर्मेंद्र को असल पहचान 1966 में आई फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से मिली. इस फिल्म में उन्होंने शर्टलेस होकर जो सीन दिया, उसने मानो दर्शकों को दीवाना बना दिया. उस दौर में किसी हीरो का इस तरह का लुक बहुत नया था, और तभी से लोग उन्हें ‘He-Man’ कहने लगे. उनकी बॉडी और पर्सनालिटी ने उस समय एक नया ट्रेंड सेट कर दिया.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ को TV सितारों ने दी अंतिम विदाई, कहा- ‘लेजेंड्स मरते नहीं’
सिर्फ एक्शन नहीं, हर किरदार में डाली जान
लोग भले ही उन्हें एक्शन हीरो के तौर पर याद करते हों, लेकिन धर्मेंद्र एक बहुमुखी अभिनेता थे. उन्होंने ‘बंदिनी’ (1963) जैसी गंभीर फिल्मों से लेकर ‘चुपके चुपके’ (1975) जैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी में भी कमाल किया. रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी या एक्शन, हर जॉनर में उन्होंने अपनी पहचान बनाई.
इसके अलावा ‘शोले’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘यादों की बारात’ जैसी फिल्मों ने धर्मेंद्र को इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल कर दिया. उनकी जोड़ी हेमामालिनी के साथ तो दर्शकों की फेवरेट बन गई. स्क्रीन पर उनका हर एंट्री सीन तालियों और सीटी से गूंज जाता था.
अब जब धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं हैं तो उनके फैंस और सिनेमा जगत उन्हें, उनकी सादगी के लिए जरूर याद करेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

