Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विवादों में धुरधर 2! सिख समुदाय का हुआ अपमान? आर माधन ने दी सफाई और मांगी माफी

Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 के एक सीन पर सिख समुदाय की नाराज़गी के बाद आर माधवन ने सोशल मीडिया पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ की पंक्तियां बोलते वक्त सिगरेट नहीं थी और अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं.

Dhurandhar 2 Controversy: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन इसी बीच फिल्म एक विवाद में फंस गई है. सिख समुदाय ने आरोप लगाया है कि फिल्म के एक सीन में आर माधवन ने स्मोकिंग करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलीं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं. इस विवाद पर अब खुद माधवन सामने आए हैं और उन्होंने सफाई देते हुए माफी भी मांगी है.

सोशल मीडिया पर दी सफाई

आर माधवन ने एक वीडियो मैसेज जारी कर दर्शकों का धन्यवाद किया और विवादित सीन पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फिल्म को मिले प्यार के लिए वो आभारी हैं लेकिन कुछ लोगों को उनके स्मोकिंग सीन से तकलीफ हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल गलतफहमी है. सीन में उन्होंने पवित्र ग्रंथ की लाइनें बोलने से पहले ही सिगरेट बुझा दी थी.

माधवन ने बताया कि निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें खासतौर पर कहा था कि लाइनें बोलने से पहले सिगरेट बुझा दी जाए और स्क्रीन पर कहीं धुआं न दिखे. उन्होंने कहा कि सीन में न उनके हाथ में सिगरेट थी और न ही धुआं नजर आया. उनका कहना है कि किसी भी समुदाय का अपमान करना उनका इरादा कभी नहीं रहा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

गोल्डन टेंपल से जुड़ाव

माधवन ने यह भी बताया कि वह हर फिल्म की रिलीज से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने जाते हैं. उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के प्रति उनका सम्मान हमेशा रहेगा. उन्होंने दोहराया कि किरदार के हाथ में शुरुआत में सिगरेट थी क्योंकि वह स्मोक करता है, लेकिन पवित्र पंक्तियां बोलने से पहले ही उन्होंने उसे बुझा दिया था.

माधवन ने मांगी माफी

वीडियो संदेश में माधवन ने कहा कि अगर किसी को अनजाने में ठेस पहुंची है तो वह दिल से माफी मांगते हैं. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि पूरा सीन ध्यान से देखें ताकि गलतफहमी दूर हो सके.

विवाद की वजह

दरअसल, फिल्म के एक सीन में माधवन के किरदार को गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलनी थीं. कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने सिगरेट पीते हुए यह लाइनें बोलीं. इसी कारण सिख समुदाय ने नाराजगी जताई. विवाद बढ़ने पर माधवन ने सफाई दी और कहा कि सीन में ऐसा कुछ नहीं दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें-क्या रैपर बादशाह ने गुपचुप रचा ली है दूसरी शादी? इंटरनेट पर वायरल हुई ‘दुल्हन’ के साथ फेरों की तस्वीरें

फिल्म की स्टारकास्ट

धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital