Bharat Express DD Free Dish

धुरंधर की सुनामी! पहले हफ्ते में 150 करोड़ पार, नेटफ्लिक्स ने खरीदे OTT राइट्स

Dhurandhar Box Office Collection: धुरंधर (Dhurandhar Movie) ने रिलीज के पहले हफ्ते में 159.40 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया. फिल्म के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने 130 करोड़ में खरीद लिए हैं.

Dhurandhar smashed the box office with a massive 159.40 crore first-week collection

Dhurandhar Box Office Collection: हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर फिल्म (Dhurandhar Movie) ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाका मचा दिया है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी का नतीजा है कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 150 करोड़ की शानदार ओपनिंग की.

पहले हफ्ते में 150 करोड़ की कमाई (Dhurandhar Box Office Collection)

धुरंधर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर पैसों की सुनामी ले आई है. पहले दिन शुक्रवार को 28.60 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 33.10 करोड़ और रविवार को 44.80 करोड़ की कमाई दर्ज की गई है. यानी पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. निर्माताओं ने मंगलवार को टिकटों पर कोई छूट नहीं दी, कीमतें सामान्य रहीं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई सोमवार से ज्यादा और लगभग शुक्रवार के बराबर रही.

फिल्म की कमाई पहले हफ्तें में 159.40 करोड़ रुपये रही.
पहला हफ्ता: शुक्रवार 28.60 करोड़, शनिवार 33.10 करोड़, रविवार 44.80 करोड़, सोमवार 24.30 करोड़, मंगलवार 28.60 करोड़.
कुल: 159.40 करोड़ रुपये

नेटफ्लिक्स ने खरीदे OTT राइट्स (Dhurandhar OTT Rights Netflix)

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के साथ ही फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने 130 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और नेटफ्लिक्स ने दोनों पार्ट के डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं.

धुरंधर का रिस्पांस थिएटर में बहुत ही अच्छा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार कमाई देखते हुए मेकर्स इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्दी तो नहीं रिलीज करेंगे, लेकिन ये फिल्म दो महीने बाद तकरीबन 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स (Dhurandhar Netflix Release) पर रिलीज हो सकती है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो लीड रोल में रणवीर सिंह दमदार प्रदर्शन देते नजर आ रहे हैं. उनके साथ सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे कलाकार फिल्म में शामिल हैं. हालांकि मुख्य भूमिका रणवीर सिंह की है, लेकिन अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए दर्शक थक नहीं रहे. उन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जो सभी को बेहद पसंद आ रहा है.


ये भी पढ़ें: स्टेज पर गाना गा रही थीं कनिका कपूर, स्टेज पर चढ़कर फैन ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read