Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘गदर 2’ बनाने में डायरेक्टर अनिल शर्मा को क्यों लगे 22 साल ? वजह सुनकर नहीं कर पाएंगे यकीन

साल 2001 में जब ‘गदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो उस वक्त हर किसी की जुबां पर सिर्फ तारा सिंह और सकीना का ही नाम था.

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2′ इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. काफी समय से इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. फिल्म की स्टारकास्ट भी इन दिनों जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया है कि आखिर इतिहास रचने वाली फिल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ का दूसरा पार्ट आने में इतना समय क्यों लगा है.साल 2001 में जब ‘गदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो उस वक्त हर किसी की जुबां पर सिर्फ तारा सिंह और सकीना का ही नाम था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब जल्द दर्शकों को एक बार फिर से तारा-सकीना की प्रेम कहानी को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है. ‘गदर 2’ में मेकर्स साल 1971 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई को फिर से दर्शाने वाले हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद तो फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है. सनी देओल गदर 2 में तारा सिंह के किरदार से लोगों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन ब्लॉकबस्टर होते हुए फिल्म का दूसरा पार्ट आने में इतना समय क्यों लग गया. अब इस बात का खुलासा खुद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया है.

ये थी 50 कहानियां रिजेक्ट करने की वजह

फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पास गदर 2 के लिए कई कहानियां आई थी. लेकिन, वह जितनी भी लिखी गई कहानियां थी डायरेक्टर को क्लिक नहीं कर पाईं और न ही वह इनसे ज्यादा खुश ही थी. फाइनल स्क्रिप्ट से पहले डायरेक्टर 50 कहानियां रिजेक्ट कर चुके थे वो सिर्फ गदर का ब्रांड नेम पर कोई फिल्म बनाना चाहते थे बल्कि वह तारा सिंह और सकीना की एक वास्तविक कहानी को दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे जो उनकी कहानी आगे बढ़ा सके. तकरीबन 50 कहानियां सुनने के बाद इस कहानी से उनके दिमाग में एक घंटी बजी और उन्होंने फिल्म को बनाने में 22 साल ले लिए.

ये भी पढे़ं:मुफ्त के चक्कर में कार्टून बन गई महिला, ऑफर देख होंठो की कराई सर्जरी, अजीबोगरीब हो गया चेहरा

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने लोगों को बनाया दिवाना

बता दें कि साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर ने लोगों को दीवाना बना दिया था. फिल्म में सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना की भूमिका में नजर आए थे. अब इन दोनों की जोड़ी फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. फैंस इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital