Bharat Express DD Free Dish

‘मुझे अभी भी प्यार हो रहा है…’, तलविंदर ने दिशा पाटनी से अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

क्या दिशा पाटनी को अपना नया हमसफर मिल गया है? नुपूर सेनन की शादी से शुरू हुई गॉसिप अब हकीकत में बदलती दिख रही है. सिंगर तलविंदर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिशा के साथ अपनी मुलाकातों और अपने ‘करंट लव’ स्टेटस पर जो कहा है, उसे सुनकर फैंस हैरान हैं.

Disha Patani, Talwiinder, Bollywood Couple

Talwinder on Dating Disha Patani: बॉलीवुड में रिश्तों का बनना और बिगड़ना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब बात दिशा पाटनी की हो, तो सस्पेंस थोड़ा गहरा हो ही जाता है. टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस शख्स के साथ उनकी ‘नजदीकियों’ के चर्चे सबसे ज्यादा हैं, वो हैं मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर. हाल ही में मुंबई में हुए ‘लोलापलूजा’ कॉन्सर्ट में जब दोनों को एक साथ देखा गया, तो फैंस ने मान लिया कि इनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ तो है. अब इस पूरे शोर-शराबे पर खुद तलविंदर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

क्या बोले तलविंदर?

अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने वाले तलविंदर ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को एक इंटरव्यू दिया. जब उनसे सीधा सवाल किया गया कि क्या वो दिशा को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने बहुत ही संभलकर जवाब दिया. तलविंदर ने बताया कि उनकी और दिशा की मुलाकात कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी से कुछ वक्त पहले हुई थी.

रिश्ते की खबरों पर सिंगर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम अभी भी एक-दूसरे को समझने और खुद को खोजने की कोशिश कर रहे हैं. अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा.”

सबसे मजेदार बात तब हुई जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया. उन्होंने दिशा का नाम लिए बिना कहा, “मुझे तो हर दिन प्यार होता है. मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.” तलविंदर का यह ‘गोल-मोल’ जवाब अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस का कहना है कि उन्होंने साफ मना भी नहीं किया, यानी दाल में कुछ तो काला है!

ये भी पढ़ें- राजामौली ने खत्म किया सस्पेंस; क्या दो हिस्सों में आएगी फिल्म वाराणसी? प्रियंका चोपड़ा की एंट्री पर हुआ ये खुलासा

कहां से शुरू हुई ये लव स्टोरी?

इन दोनों के अफेयर की चर्चा सबसे पहले नुपूर सेनन की शादी के दौरान शुरू हुई थी. उस वक्त शादी की एक इनसाइड फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दिशा और तलविंदर एक-दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते दिख रहे थे. बात यहीं नहीं रुकी; जब नुपूर का मुंबई में रिसेप्शन हुआ, तो तलविंदर वहां मौनी रॉय और दिशा पाटनी के साथ ही पहुंचे थे. बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी पार्टी और इवेंट में अब ये दोनों साथ नजर आने लगे हैं, जिसने गॉसिप के गलियारों को गर्म कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read