बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का 92 वर्ष की उमर में स्तन संक्रमण (Breast Infection) के कारण निधन हो गया. जिसके बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल छा गया. खबर के बाद तमाम बॉलीवुड के बड़े सितारों ने ट्वीट कर उन्हें भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
रवीना टंडन का भावुक ट्वीट
रवीना टंडन ने आशा भोसले के निधन पर भावुक होकर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि आज जिंदगी ने उनसे ऐसी चीज छीन ली है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि उनके अपने बचपन से लेकर अब तक का एक बहुत बड़ा नुकसान है. रवीना ने अपने आप को आशा जी की सबसे बड़ी फैन बताया साथ ही कहा कि उनकी जैसी आवाज और विरासत की तुलना दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती. उनके अनुसार संगीत का एक पूरा युग खत्म हो गया.
View this post on Instagram
हेमा मालिनी ने भी दुख जताया
हेमा मालिनी ने भी दुख जताते हुए अपनी और आशा भोसले की कुछ तस्वीरें शेयर की. उन्होंने लिखा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि इतनी ज़िंदादिल इंसान अब नहीं रहीं. आगे उन्होंने कहा कि आशा जी ने अपने गानों में जान डाल दी थी. हेमा ने अपने ट्वीट में बताया कि आशा जी और लता मंगेशकर दोनों के साथ उनका खास रिश्ता था और उनके गानों ने उनके करियर में भी बहुत अहम भूमिका निभाई है. अभिनेत्री ने इसे महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया.
Asha Tai no more! I just can’t believe how some one so full of life, she who lent so much vivacity and character to her songs has left us grieving🙏 It is especially hard for me as I have an emotional connect with Asha ji – she has made many of my songs so popular with her unique… pic.twitter.com/Q73VorrtVd
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 12, 2026
सुनील शेट्टी ने फोटो शेयर कर ट्वीट किया
सुनील शेट्टी ने भी आशा भोसले के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कुछ आवाजें सिर्फ गाने तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि जिंदगी का एक हिस्सा बन जाती हैं. आगे उन्होंने लिखा कि आशा ताई की आवाज के साथ लोग बड़े हुए हैं- घर में, सफर में और यादों में. यह उनके लिए यह एक युग का अंत है.
Some voices don’t just sing…they become a part of your life. Asha Taai was one of them. We’ve all grown up with her in some way – in our homes, our journeys, our quiet moments. End of an era feels like an understatement today. pic.twitter.com/A9tCgVguKj
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) April 12, 2026
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दुख जताया और इसे दिल तोड़ने वाली खबर बताया. उन्होंने अपने ट्वीट में आशा भोसले को महाराष्ट्र और भारत का गौरव बताया. अभीनेता ने उन्हें बेहद प्रतिभाशाली और जादुई आवाज वाली गायिका बताया साथ ही भारत की सच्ची रतन भी कहा. उन्होंने उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए शोक व्यक्त किया.
Heart breaking, & deeply saddened as the ‘Pride of Maharashtra/India’ legendary, veteran, Padma Vibhushan awardee, a ‘Bharat Ratna’ in true sense,supremely talented, sister of our Nightingale the late & great #LataMangeshkar wonder woman, magical, iconic singer, the great… pic.twitter.com/itslJngpEc
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) April 12, 2026
यह भी पढ़े: Asha Bhosle Death Reason: क्या सीने का इंफेक्शन बना कार्डियक अरेस्ट की वजह? आखिर कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



