मनोरंजन

सिंगल मदर बनी तब भी आखिरी सांस तक आदिल से मोहब्बत करूंगी- बोलीं ड्रामा क्वीन राखी सावंत

Rakhi Sawant: ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत  हमेशा किसी न किसी वजह से हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेती हैं. हाल ही में, उन्होंने अपनी दूसरी शादी का खुलासा करके सभी को चौंका दिया. बता दें कि राखी ने  इस दावा किया कि उन्होंने 7 महीने पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ निकाह कर लिया. साथ ही इस शादी को लीगल भी कर दिया गया है. हालांकि, अब आदिल इस शादी से इनकार कर रहे हैं और राखी ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं.

क्या प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत?

दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant Pregnancy) ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी और सिंगल मदर होने को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने  बातचीत के दौरान बताया कि, “आदिल के साथ अपनी शादी से मैं बहुत खुश हूं. मैं नहीं जानती कि वह इससे इनकार क्यों कर रहे हैं? उनके इनकार से मैं शॉक में हूं. मैं उनसे 7 महीने से इस शादी की सच्चाई दुनिया के सामने बताने के लिए कह रही थी. मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मेरी जिंदगी से जुड़ी बातें छुप नहीं सकती हैं. हो सकता है कि मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं या कुछ भी हो जाए.”

ये भी पढ़ें-डेब्यू फिल्म ने बना दिया था रातोंरात स्टार, फिर भी क्यों डूब गया आमिर खान के भांजे Imran Khan का करियर?

सिंगल मदर होने को लेकर कही ये बात

बता दें कि प्रेग्नेंसी ही नहीं, राखी सावंत ने सिंगल पेरेंटिंग के बारे में भी बात की है. एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को लेकर आगे कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया था. उन्होंने कहा कि, वह इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “शादी का खुलासा करना बहुत जरूरी हो गया था. अगर ये लोगों के सामने नहीं आती तो बहुत दिक्कत हो जाती.” राखी ने बताया कि वह बहुत डरी हुई हैं, जिसकी वजह से उनकी हेल्थ पर भी असर पड़ रहा है. राखी ने ये भी कहा कि अगर वह सिंगल मदर बनती हैं तब भी वह आखिरी सांस तक आदिल से मोहब्बत करती रहेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

4 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

52 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago