Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देशभक्ति की फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, गम में डूबी पूरी फिल्म इंडस्ट्री

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

Manoj Kumar Death

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार (4 अप्रैल) 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

गम में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

मनोज कुमार के निधन की खबर से उनके चाहने वाले और पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने चहेते कलाकार को याद कर भावुक हो रहे हैं.

1957 में फिल्मी करियर की शुरुआत

मनोज कुमार ने 1957 अपना फिल्मी करियर शुरू किया. उन्होंने फैशन फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया. 1965 का साल मनोज कुमार के लिए गेमचेंजर साबित हुआ. इस साल आई उनकी फिल्म शहीद ने करियर में चार चांद लगा दिए. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक उन्होंने हिट फिल्में देकर कामयाबी का परचम लहराया. उनकी फिल्मों के गाने दर्शकों के दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं. जब भी देशभक्ति गानों की बात होती है तो उनके गानें, मेरे देश की धरती सोना उगले, भारत का रहने वाला वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं…जैसे गाने लोगों की जुबां पर आ जाते हैं.

हमने एक दिग्गज को खो दिया- अशोक पंडित

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत दुखद दिन है कि हमने भारतीय फिल्म उद्योग के एक दिग्गज को खो दिया है. सुबह 3:30 बजे उनका निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार थे. वह बिस्तर पर थे, लेकिन उनका मनोबल काफी ऊंचा था. हम अक्सर उनके घर पर उनसे मिलते थे. वह सिनेमा और संगीत के बारे में बात करते थे, और यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वह एक राष्ट्रवादी फिल्म निर्माता थे जो जानते थे कि भारत क्या है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Trailer: AkshayKumar की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी 2 का ट्रेलर रिलीज, आखिर किसको बोल रहे f**k

कई पुरस्कारों से हुए सम्मानित

आपको बता दें कि मनोज कुमार ने क्रांति, उपकार, पूरब-पश्चिम, चांद, हनीमून, कांच की गुड़िया, पिया मिलन की आस, सहारा, सुहाग सिंदूर और रेशमी रुमाल जैसी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया. उन्हें नेशनल अवॉर्ड के साथ-साथ पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital