मनोरंजन

Femina Miss India 2023 Winner: राजस्थान की बेटी के सिर सजा ‘मिस इंडिया’ का ताज, जानें कौन हैं 19 साल की ब्यूटी क्वीन?

Femina Miss India 2023 Winner: देश का इंतजार खत्म हुआ. दरअसल 59वीं फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को बीती रात अपना विनर मिल गया है. अब आपके दिमाग में ये सवाल होगा कि आखिर कौन हैं इस साल की फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट, तो ये कोई और नहीं बल्कि राजस्थान की सुंदर मल्लिका नंदिनी गुप्ता है. जिन्हें मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया. नंदिनी गुप्ता ने अपने आत्मविश्वास और सुंदरता के साथ श्रेया पूंजा और स्ट्राल थौनाओजम लुवांग को पिछे छोड़ते हुए  देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं.

19 साल की नंदिनी विजेता बनीं

इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन मणिपुर में हुआ था. जहां ब्लैक गाउन में रैंप वॉक करते हुए नंदिनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्हें पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया. वहीं नंदिनी महज 19 साल की हैं.  मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. आइए जानते हैं आखिर कौन है नंदिनी?

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने अपनी कॉन्फिडेंट और खूबसूरती से देश का दिल जीत लिया है. 19 साल की नंदिनी का टॉप तक का सफर हैरान करने वाला था. वह राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से पूरी की है. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है. बचपन से ही उनका सपना था कि  ‘फेमिना मिस इंडिया’ की विनर बने और आखिरकार ये उन्होंने कर दिखाया. वह इससे पहले ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की भी विनर रह चुकी हैं. बता दें  19 साल की उम्र में  ‘मिस इंडिया’ बनना कई लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन की बात है.

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma Show: क्यों बंद होने जा रहा है ‘द कपिल शर्मा शो’? जल्द होगी आखिरी एपिसोड की शूटिंग

‘फेमिना मिस इंडिया’ इवेंट में पहुंचे थे ये सेलेब्स

इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से लड़कियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियां भी वहां पहुंची थी. जिसमें अनन्या पांडे (Ananya Panday), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) जैसे सितारें शामिल हैं. सभी सेलेब्स ‘मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ में एक से बढ़कर एक लुक में आएं थे. जहां नेहा धूपिया और अनन्या पांडे ने व्हाइट गाउन  पहन रखा था, वहीं भूमि ब्लैक और ऑरेंज ड्रेस में जलवा बिखेर रही थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

12 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

42 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

50 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago