दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
फाइटर
Fighter Film Trailer: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी हवाई एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म के गाने और टीजर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया था. लेकिन वहीं, अब इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.
ट्रेलर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण , अनिल कपूर और करण सिंग ग्रोवर वायु सेना अधिकारी बन देशभक्ति के जज्बे में डूबे नजर आ रहे हैं. ट्रेलर को देखने के बाद सभी को यकीन हो गया कि इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म कही जा रही ‘फाइटर’ में एक्शन बहुत दमदार होने वाला है. ‘फाइटर’ के ट्रेलर में वो सब कुछ है जो इस गणतंत्र दिवस पर थिएटर्स में जनता की भीड़ जुटाने वाला है.
इस दौरान सभी ‘फाइटर’ के सामने कई चुनौतियां हैं, जिन्हें शायद वे अपनी खुशियों की कुर्बानी देकर करने वाले हैं. ‘फाइटर’ के ट्रेलर में ऋतिक और दीपिका के किरदारों में लव स्टोरी का एंगल तो जनता को दिलचस्प लगेगी है. लेकिन ट्रेलर में संकेत दिया गया है कि जंग के मैदान में उन्हें प्यार की कुर्बानी भी देनी होगी. ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि कैसे ऋतिक और दीपिका ने देश की खातिर लड़ते हुए दमदार एक्शन अवतार दिखाया. फाइटर’ में एक्शन की भरमार तो बहुत है लेकिन, फिल्म के ट्रेलर में डायलॉग भी इतने दमदार नजर आ रहे हैं जो थिएटर्स में भरपूर सीटियां बजवाएंगे.
गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति का हाई डोज लेकर आ रही फाइटर में इन राइटर्स ने ऐसे डायलॉग लिखे हैं जो थिएटर्स में जनता को दिवाना करने के लिए बहुत हैं. ट्रेलर में आइ कुछ दमदार डायलॉग्स ये हैं- फाइटर वो नहीं है जो अपना टारगेट अचीव करता है, बल्कि वो है जो उन्हें ठोक देता है….
ईंट का जबाव पत्थर से देने आए हो? नहीं धोखे का जवाब बदले से….!
बॉम्ब ब्लास्ट, 26/11 और अब पुलवामा पिछले 50 सालों में किसी सरकार ने उनकी इन हरकतों का मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया लेकिन अब बस… उन्हें दिखाना पड़ेगा कि ‘बाप कौन है’….
तुझ जैसे टेररिस्ट की वजह से अगर हम बदतमीजी पर उतर आए, तो तुम्हारा हर मोहल्ला आई. ओ. पी. बन जाएगा- इंडिया ऑक्यूपाईड पाकिस्तान…
दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई, पर वतन से हसीं सनम नहीं होता
हीरों में चमक कर, सोने से लिपट कर मरते हैं कई… पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता!
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा, “यह शानदार है!! पश्मीना रोशन ने टिप्पणी की, “उत्कृष्ट, चलो चलते हैं, पैटी!” अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनिल कपूर को टैग करते हुए लिखा, “रॉकी!!”
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “#FighterTrailer आउट नाउ! #FighterOn25thJanuary दुनिया भर में रिलीज हो रही है. आईमैक्स 3डी में बड़े पर्दे पर #Fighter का अनुभव लें. दीपिका के पति-अभिनेता रणवीर सिंह ने कमेंट किया, “एब्सोल्यूट फायर!!! (फायर इमोजी) क्या ट्रेलर है!!! (छोटे हवाई जहाज इमोजी) मैं भौंचक्का रह गया हूँ!!!! (विस्फोट सिर इमोजी) ऑल द बेस्ट, टीम फाइटर!!!”
‘फाइटर’ में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और तलत अजीज जैसे कई स्टार ने अहम भूमिका निभाई है. 2024 की सबसे बड़ी इंडियन फिल्मों में से एक ‘फाइटर’, 25 जनवरी को थिएटर्स में फिलीज होने जा रही है. अब सारी नजरें इस बात पर होंगी कि ‘फाइटर’ थिएटर्स में कैसा धमाका करती है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…